फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्रामः चूहा मरने की बदबू समझ गुजारी 5 अकेली रातें, बेड बॉक्स खोला तो उड़ गए होश, देखें तस्वीरें

Mon, 28 Jan 2019 12:26 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 6
murder in gurugram - फोटो : अमर उजाला
बेइंतहा प्यार में अगर जरा सा भी शक आ जाए तो वह इंसान की जिंदगी कैसे तबाह कर देता है, यह गुरुग्राम की एक घटना से समझा जा सकता है। इस मामले में एक अनजान शख्स भी लपेटे में आया और जब उसके सामने मामला खुला तो वह पूरी तरह से हिल गया। दरअसल अवैध संबंधों के शक में कैब चालक ने गला घोंटकर एक महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी। इतना ही नहीं, उसने हत्या के बाद शव कैब मालिक के पलंग में छिपा दिया और वारदात के बाद फरार हो गया।
विज्ञापन

2 of 6
murder in gurugram - फोटो : अमर उजाला
कैब मालिक को घर से बदबू आने पर चूहा मरने की आशंका हुई। इस दौरान उसने पलंग खोला तो महिला का शव देखकर उसके होश उड़ गए। कैब चालक एवं कैब मालिक आमने-सामने बने मकानों में किराए पर रहते हैं। सेक्टर-50 थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और मामला दर्ज करके जांच कर रही है। फिलहाल आरोपी कैब चालक फरार है। पुलिस के अनुसार मूल रूप से बिहार के गया निवासी बबीता (30) का 7 महीने पहले अलवर निवासी राजेश से प्रेम विवाह हुआ था।
विज्ञापन

3 of 6
murder in gurugram - फोटो : अमर उजाला
राजेश जलविहार में बबीता के साथ किराए के मकान में रहता था और घर के सामने ही रहने वाले नारनौल निवासी दिनेश की कैब चलाता था। दिनेश 19 जनवरी को घर को ताला लगाकर नारनौल चला गया था। घर की एक चाबी राजेश के पास थी। इसी दौरान राजेश ने अपनी पत्नी बबीता का रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी और शव दिनेश के पलंग में छिपा दिया। वह घटना के बाद से ही फरार है। नारनौल से 21 जनवरी को दिनेश लौटा तो उसे न तो राजेश और न ही उसकी पत्नी दिखाई दी। राजेश का मोबाइल फोन भी बंद मिला।

4 of 6
murder in gurugram - फोटो : अमर उजाला
दिनेश ने पुलिस को बताया कि 21 जनवरी को घर लौटने पर उसे बदबू आने लगी। पहले उसने सोचा कि चूहा मरा होगा, लेकिन लगातार बदबू बढने लगी और 26 जनवरी को बदबू काफी अधिक होने पर उसने घर की सफाई करनी शुरू की। जब उसने पलंग खोला तो वह हिल गया। पलंग में बबीता का सड़ा हुआ शव मिला। इस बारे में उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

5 of 6
murder in gurugram - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की मानें तो प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। राजेश को बबीता के चरित्र पर शक था। उसे शक था कि उसका किसी दूसरे व्यक्ति से अवैध संबंध था। इस कारण राजेश ने उसकी हत्या की है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ दीपक माथुर ने बताया कि बबीता के गले में रस्सी बांधकर दबाया गया है, जिसके कारण उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
murder in gurugram - फोटो : अमर उजाला
मृतक बबीता 1 महीने की गर्भवती थी। पुलिस ने राजेश की तलाश में उसके पैतृक गांव अलवर में भी छापेमारी की, लेकिन आरोपी गांव भी नहीं पहुंचा है। पुलिस उसके अन्य संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि मृतक बबीता की यह दूसरी शादी थी। पहली शादी से उसके 5 बच्चे थे। यह सभी बच्चे बबीता के पिता श्रीकांत ठाकुर के पास जल विहार में ही रहते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें