बिसाहड़ा गांव में न्यायालय द्वारा जारचा पुलिस को गोहत्या की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल दिखा। महिलाओं ने मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की। पीड़ित परिवारों ने मंदिर में गंगाजल का छिड़काव भी किया।
विज्ञापन
2 of 7
बिसाहड़ा
- फोटो : अमर उजाला
गौतमबुद्ध नगर न्यायालय ने बृहस्पतिवार शाम को करीब चार बजे गोहत्या के मामले को लेकर फैसला सुनाया। इसके बाद इकलाख के परिवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के फैसले की सूचना गांव में फैल गई।
विज्ञापन
3 of 7
बिसाहड़ा
- फोटो : अमर उजाला
गांव के लोग गलियों-चौपाल पर जमा हो गए और एक दूसरे को बधाई देने लगे। महिलाएं गांव के मंदिर पर पहुंचीं और पूजा करके गाय का दूध चढ़ाया। ग्रामीणों ने बताया कि जारचा कोतवाली में शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज होगी।
4 of 7
बिसाहड़ा
- फोटो : अमर उजाला
अब जल्द ही मामले को लेकर आगे की रणनीति के लिए विचार विमर्श किया जाएगा। वहीं, गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। गांव की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
5 of 7
बिसाहड़ा
- फोटो : अमर उजाला
गांव के मुख्य गेट पर सूचना आने पर सीओ अनुराग सिंह व जारचा कोतवाल प्रदीप सिंह ने मोर्चा संभाला। मंदिर के नजदीक भी पीसीआर वैन तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
6 of 7
बिसाहड़ा
- फोटो : अमर उजाला
आज न्याय की जीत हुई है। प्रदेश सरकार को जवाब मिल गया है। प्रदेश सरकार ने मामले में जो एकतरफा कार्रवाई की थी। अब प्रदेश सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए। गोहत्या के मामले में इकलाख का परिवार आरोपी है। आरोपियों की दी गई आर्थिक मदद को वापस लिया जाए।
- संजय राणा, आरोपी विशाल के पिता
मंदिर में दूध चढ़ाया
मंदिर में सबसे पहले दूध चढ़ाने के लिए पहुंचीं आरोपी पुनीत की मां रामवती व रोहित की मां मितलेश की आंखों में पानी था। उन्होंने बेटों की रिहाई व इकलाख के परिजनों को सजा दिलाने की मांग करते हुए भगवान के चरणों में दूध अर्पित किया।