फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसे में चार की मौत, एक ही परिवार के थे तीन लोग

Thu, 16 Jun 2016 09:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
1 of 10
दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
सलेमपुर थाना क्षेत्र में दिल्ली-बदायूं स्टेट हाईवे पर एक डग्गामार बस ने कार को टक्कर मार दी। भीषण हादसे में कार चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन

2 of 10
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
घायलों को जिला अस्पताल से मेरठ रेफर किया गया है। मरने वालों में से तीन एक ही परिवार के हैं। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया। मामले में आरोपी बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

3 of 10
दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
कार सवार सभी लोग कैंसर पीड़ित मरीज को इलाज के लिए दिल्ली ले जा रहे थे। जिला बदायूं (यूपी) के कस्बा उझानी के मोहल्ला अयोध्या गंज निवासी गुलाम हुसैन (50) पुत्र बहादुर कुरैशी कैंसर से पीड़ित थे। परिवार के फरीद कुरैशी (25) पुत्र गुलाम गौस, छोटा उर्फ खुशनुमा (40) पत्नी इकरार पहलवान, फरमान (10) पुत्र इकरार, ललिया (20) पुत्री इकरार, शाहनवाज (18) पुत्र दूल्हे राजा निवासी मोहल्ला पठानटोला ईको कार से गुलाम हुसैन को इलाज के लिए दिल्ली स्थित जीटीबी अस्पताल लेकर जा रहे थे।

4 of 10
कार चालक - फोटो : अमर उजाला
भर्रा टोला निवासी रबी सागर (25) पुत्र नत्थू सागर कार चला रहा था। रात करीब ढाई बजे सलेमपुर थाना क्षेत्र के चित्सौन गांव के पास सामने से आ रही बस ने कार को टक्कर मार दी, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन

5 of 10
दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
हादसे में कार चालक रबी, गुलाम हुसैन का भतीजा फरीद और ममेरे भाई इकरार की पत्नी छोटा उर्फ खुशनुमा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गुलाम हुसैन ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। खुशनुमा की बेटी ललिया, बेटा फरमान और गुलाम हुसैन का साला शाहनवाज गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें जिला अस्पताल से मेरठ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

6 of 10
दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
बदायूं के उझानी निवासी शहजाद उर्फ कालू की तहरीर पर आरोपी बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
- मनोज पाठक, एसओ सलेमपुर
विज्ञापन

7 of 10
दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
सड़क हादसे में घायलों को समय पर इलाज नहीं मिलने के साथ शवों का पोस्टमार्टम न होने से गुस्साए परिजनों ने जिला अस्पताल में खूब हंगामा किया। सीएमओ, सीएमएस का घेराव कर नारेबाजी की। सपा जिलाध्यक्ष और अन्य नेताओं ने परिजनों को समझाकर शांत कराया।

8 of 10
दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को सलेमपुर थाना क्षेत्र के चित्सौन गांव के पास बुधवार देर रात बस-कार की भिड़ंत में एक परिवार के तीन लोगों समेत चार की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल लाया गया।

9 of 10
दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर अस्पताल में पहुंचे परिजन घायलों को सही समय पर उपचार नहीं मिलने और शवों का पोस्टमार्टम न कराए जाने पर भड़क गए और सीएमओ और सीएमएस का घेराव कर नारेबाजी करने लगे। सूचना पर सपा जिलाध्यक्ष दिनेश गुर्जर व अन्य सपा नेता अस्पताल पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

10 of 10
दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर कर दिया गया। सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल तीनों लोगों का जिला अस्पताल में उपचार संभव नहीं था, इसलिए उन्हें रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें