फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या के बाद लाश को पोटली में बांधकर पहाड़ी से फेंका, देखें रेस्क्यू की खौफनाक तस्वीरें

Sat, 16 Dec 2017 06:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
1 of 6
murder in dehradun
पत्नी की हत्या के बाद पति ने उसकी लाश को पोटली में बांधकर पहाड़ी से फैंक दिया। तस्वीरें बेहद खौफनाक...
विज्ञापन

2 of 6
murder in dehradun
मामला दिल्ली का है। जहां प्रीतमपुरा, दिल्ली निवासी ललित जैन ने रानीबाग थाने में पत्नी सिल्की की गुमशुदगी दर्ज करा पुलिस से उसकी तलाश करने की मांग की। वहीं अचानक सिल्की के गायब होने की बात उसके मायके वालों के गले नहीं उतरी।
विज्ञापन

3 of 6
murder in dehradun
वो भी पुलिस स्टेशन पहुंच गए और ललित पर ही शक जता मामले की विस्तृत जांच की मांग की। इसके बाद सकते में आई दिल्ली पुलिस ने जब ललित से पूछताछ की तो वो कई सवालों के जवाब नहीं दे पाया। इस पर पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

4 of 6
murder in dehradun
मसूरी कोतवाली के एसआई आरएन पुरोहित के अनुसार आरोपी ने पुलिस को बताया कि तीन दिसंबर को उसने अपने दो रिश्तेदारों के साथ दिल्ली स्थित घर में ही पत्नी सिल्की की हत्या कर दी थी। इसके बाद तीनों ने शव को एक पोटली में बांधा और कार में रखकर मसूरी आ गए, यहां करीब तीन सौ मीटर गहरी खाई में शव को धकेल दिया।
विज्ञापन

5 of 6
murder in dehradun
तीनों आरोपी वापस दिल्ली लौटे और आठ दिसंबर को ललित ने रानीबाग थाने में सिल्की की गुमशुदगी दर्ज करा दी। वहीं, शुक्रवार को खाई से शव बरामद कर पुलिस पोस्टमार्टम कराने के लिए देहरादून ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
murder in dehradun
हालांकि दिल्ली पुलिस ने मामले में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया, लेकिन लोकल पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ललित से सिल्की की शादी करीब सात साल पहले हुई थी। हत्या क्यों की गई, अभी इसका खुलासा नहीं हो पाया है। हत्याकांड में शामिल पति समेत तीनों आरोपी दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें