बाजार से दूध-सब्जी लेकर बाइक से लौट रहे किला कॉलोनी निवासी दो चचेरे भाइयों को बुलंदशहर-पलवल मार्ग पर तेज रफ्तार ट्राले ने कुचल दिया। हादसे में एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया।
2 of 10
jewar accident
- फोटो : अमर उजाला
हादसे से आक्रोशित कस्बे के लोगों ने पांच घंटे तक बुलंदशहर-पलवल हाईवे पर यातायात बाधित रखा। इस दौरान हाईवे स्थित बाजार भी बंद रहा। पांच घंटे बाद स्थानीय विधायक और प्रशासन द्वारा जेवर को जाममुक्त कराने व परिवार को आर्थिक मदद के आश्वासन के बाद लोगों ने शवों को उठाने दिया। किशोर के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ट्राले को कब्जे में लिया है। हादसे के वक्त दोनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
3 of 10
jewar accident
- फोटो : अमर उजाला
जेवर कस्बे के मोहल्ला किला कॉलोनी निवासी धीरज (लगभग 14 वर्ष) पुत्र रतन और सुखवीर (लगभग 18 वर्ष) पुत्र श्रीपाल बाजार से मोटरसाइकिल पर दूध व सब्जी लेकर वापस घर जा रहे थे।
4 of 10
jewar accident
- फोटो : अमर उजाला
सुबह करीब 7 बजे जेवर-टप्पल रोड पर कन्या इंटर कॉलेज वाली गली के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्राले ने मोटरसाइकिल पर टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक कुछ दूर जा गिरी वहीं सड़क पर गिरे दोनों भाई ट्राले के नीचे आ गए। हादसे में धीरज की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सुखवीर ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
5 of 10
jewar accident
- फोटो : अमर उजाला
आक्रोशित परिजनों ने धीरज का शव ट्रक के पहियों के नीचे से पांच घंटे तक पुलिस को निकालने नहीं दिया। जबकि, सुखवीर के शव को अस्पताल से लाकर घटना स्थल पर रख बुलंदशहर-पलवल मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
6 of 10
jewar accident
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान मौके पर पहुंचे जेवर सीओ जगतराम जोशी कई थानों की पुलिस व पीएसी लेकर आ गए। उन्होंने परिजन को समझाकर शव को उठा कार्रवाई के लिए कहा लेकिन उग्र भीड़ ने पुलिस को पांच घंटे तक शव नहीं उठाने दिया। इस दौरान जाम पलवल की तरफ होडल तक लग गया। जाम में फंसने से वाहन चालक घंटो परेशान रहे।
7 of 10
jewar accident
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर में स्थानीय पुलिस-प्रशासन के काफी समझाने और जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह द्वारा कस्बे को जाममुक्त कराने व परिवार के लोगों की अर्थिक मदद के आश्वासन के बाद शव उठाकर जाम खुलवाया गया। जिसके बाद धीरज के पिता रतन की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ट्राले को कब्जे में ले लिया है।
8 of 10
jewar accident
- फोटो : अमर उजाला
भीड़ ने अतिक्रमण व नो एंट्री की रखी मांग जाम लगाए लोगों की मांग कर रहे थे कि कस्बे में सड़क पर अतिक्रमण की वजह से पैदल निकलने वाले लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कस्बे के अंदर सभी सड़कों से तुरंत अतिक्रमण को हटाया जाए, साथ ही भारी वाहनों के लिए दिन के समय नो-एंट्री लागू की जाए। भीड़ ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से आए दिन होने वाले हादसों को रोकने के लिए कस्बे के बाहर से बाईपास की मांग भी की। उनका कहना था कि बिना बाईपास कस्बे से निकलने वाले भारी वाहनों से हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
9 of 10
jewar accident
- फोटो : अमर उजाला
तहरीर में साइकिल से हादसा होने की बात हादसे के बाद परिजन ने तहरीर में दोनों के साइकिल सवार होने की बात लिखी है। बताया जा रहा है कि हेलमेट न लगाने की वजह से मोटरसाइकिल की जगह तहरीर में साइकिल की बात लिखी गई। वहीं, किशोरों के पास ड्राइविंग लाइसेंस था या नहीं इस पर भी संशय बना हुआ है।
जल्द उठाए जाएंगे सख्त कदम तेज रफ्तार ट्राले ने जेवर कस्बे के दो किशोरों को जेवर टप्पल मार्ग पर टक्कर मार दी। हादसे में दोनो की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने पांच घंटे शांतिपूर्ण तरीके से धरना देकर अपनी मांगें रखीं। शासन से वार्ता के बाद परिजनों को आश्वासन दिया गया है। कस्बे में अतिक्रमण एवं भारी वाहनों की एंट्री रोकने के लिए जल्द ही सख्त कदम उठाए जाएंगे, जिससे भविष्य में ऐसे हादसे न हो। - जगतराम जोशी, पुलिस क्षेत्राधिकारी जेवर