विजय चौक पर राष्ट्रपति भवन स्मॉग की चपेट में धुंधला नजर आया
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को बेहद खराब श्रेणी में पहुंच सकती है हवा
आईआईटीएम के मुताबिक शनिवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा चार से 4 किलोमीटर प्रतिघंटे से चलेंगी। वहीं, शाम को हवाएं पश्चिम दिशाओं से चलेंगी। ऐसे में हवा बेहद खराब श्रेणी में रह सकती है। साथ ही, रविवार को हवा पूर्व दिशा से चल सकती है।
डिसिजन स्पोर्ट सिस्टम (डीएसएस) के मुताबिक, हवा में ट्रांसपोर्ट से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 12.122 फीसदी, कूड़ा जलने से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 1.23 फीसदी रही। वहीं, वेंटिलेशन इंडेक्स 1500 घनमीटर प्रति सेकंड रही। 24 घंटे के भीतर वेंटिलेशन इंडेक्स 5600 घनमीटर प्रति सेकंड रहने का अनुमान है। साथ ही, मिक्सिंग डेप्थ 900 मीटर दर्ज की गई।