फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिहरे हत्याकांड में नया खुलासा: बेटे ने परिवार को खत्म करने की पहले से रच ली थी साजिश, पुलिस ने दिया ये नाम

Thu, 05 Dec 2024 09:55 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

बेटे अर्जुन ने पुलिस को बताया कि सैर से लौटने पर उसने करीब 5:30 बजे शवों को देखा। पूरे दिन की जांच के बाद पुलिस ने शाम को अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
1 of 7
दिल्ली ट्रिपल मर्डर - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण दिल्ली के देवली गांव में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां बेटे अर्जुन (20) ने सेना से सेवानिवृत्त पिता राजेश कुमार (51), मां कोमल (46) और बहन कविता (23) की बुधवार सुबह नृशंस हत्या कर दी। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान के अनुसार, मूलरूप से महेंद्रगढ़ के खेड़ी गांव निवासी पिता के सरेआम पीटने, डांटने व रोकटोक से अर्जुन परेशान था। साथ ही, मां व बहन भी उसके पीछे पड़ी रहती थीं। आरोपी अकेला रहना चाहता था। पुलिस उसे साइको किस्म का युवक बता रही है। उसने पूरे परिवार को खत्म करने की साजिश एक सप्ताह पहले ही रच ली थी।

विज्ञापन

2 of 7
Delhi Triple Murder - फोटो : अमर उजाला
सुबह अर्जुन ने पीसीआर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी कि राजेश पहली मंजिल और कोमल व कविता भूतल पर मृत पड़ी हुईं हैं। अर्जुन ने पुलिस को बताया कि सैर से लौटने पर उसने करीब 5:30 बजे शवों को देखा। पूरे दिन की जांच के बाद पुलिस ने शाम को अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को शुरुआत से ही बेटे पर संदेह था। दोमंजिला घर में राजेश 15 वर्षों से रह रहे थे। पुलिस बृहस्पतिवार को अर्जुन को कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन

3 of 7
Delhi Triple Murder - फोटो : अमर उजाला
कल ही थी मां-पिता की शादी की 27वीं सालगिरह
बुधवार को ही माता-पिता की 27वीं सालगिरह थी। डीयू से स्नातक कर रहे अर्जुन ने पिता के फौज वाले चाकू (ड्रेगर) से तीनों का गला रेत दिया। इसके बाद वह पुलिस व स्थानीय लोगों को गुमराह करने के लिए जिम चला गया। जिम से लौटने के बाद पड़ोसियों को सूचना दी। दक्षिण जिले के वाहन चोरी निरोधक दस्ते (एएटीएस) ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, घर से चोरी व लूटपाट के सबूत न मिलने और अर्जुन के चाल-चलन को देखते हुए दिनभर की जांच के बाद शाम को उसे गिरफ्तार कर लिया।

4 of 7
Delhi Triple Murder - फोटो : अमर उजाला
लोगों ने यह भी बताया की घर के मालिक राजेश की आज ही मैरिज एनिवर्सरी थी। उनके आसपास के लोगों से ज्यादा मिलना जुलना नहीं था। इसलिए लोगों को ज्यादा कोई जानकारी नहीं है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीडि़त परिवार के पड़ोस में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला ने बताया कि जब बेटा सुबह जिम के लिए निकला था तो मां से उसकी बात हुई थी। मां को गेट लॉक करने के लिए बोला था। पड़ोसियों ने बताया कि जो मेन दरवाजा है, उसमें इंटरलॉक सिस्टम अंदर और बाहर दोनों से लगता है।
विज्ञापन

5 of 7
Delhi Triple Murder - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में 80 घंटे में 8 लोगों की हत्या
राजधानी दिल्ली में हत्या की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार 30 नंबर की रात से आज बुधवार सुबह तक 80 घंटे में 8 लोगों की हत्या हो चुकी है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन

6 of 7
ट्रिपल मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला
गांव के लोग सन्न, इस तरह की वारदात कभी नहीं हुई
नेबसराय थाना की पुलिस इस मामले में मृतक के बेटे के अलावा आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। साथ ही गली के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी चेक कर रही है। वहां रहने वाले लोगों का कहना है, की देवली गांव में अभी तक इस तरह की कोई बड़ी वारदात नहीं हुई है। इसलिए गांव के लोग भी सन्न है, की ये क्या हो गया है। यहां के लोग पीडि़त परिवार के घर के पास एकत्रित होते तो पुलिस उन्हें हटा देती।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ट्रिपल मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला
किसको कैसे मारा
राजेश (53) -- पहली मंजिल पर मृत मिले। उनकी सोते हुए हत्या की गई है। चाकू जैसे धारदार हथियार से उनका गला काटा हुआ है। सिर पर ही चाकू के दो निशान पाए गए हैं। वह सीधे सोती हुई अवस्था में मृत मिले।

कोमल (47) -- कोमल ग्राउंड फ्लोर पर मृत मिली। उनका गला काफी हद तक काटा हुआ था। उसके अलावा शरीर के अन्य हिस्सों पर ही चाकू के निशान हैं। ऐसा लग रहा है कि उन्होंने हत्यारा का विरोध किया था।

बेटी कविता (23) -- हमलावर ने बेटी गर्दन करीब-करीब पूरी काटी हुई थी। कविता की गर्दन ज्यादा काट रखी थी। इसके अलावा उनके शरीर पर चाकू के कई वार के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें