फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश मना रहा आजादी का जश्न, जमीन से आसमान तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Mon, 15 Aug 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
स्वतंत्रता दिवस - फोटो : अमर उजाला
आतंकी संगठनों की धमकी के बीच स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 15 अगस्त पर किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए यूएवी (अनमेनड एरियल व्हीकल) हेलीकॉप्टरों को तैनात किया गया है। इसके अलावा एंटी एयरक्राफ्ट गन की भी तैनाती की गई है। 
विज्ञापन

2 of 9
स्वतंत्रता दिवस - फोटो : अमर उजाला
स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन के दौरान राजधानी को नो फ्लाइंग जोन में तब्दील कर दिया गया है। वहीं रविवार रात करीब 8:00 बजे से राजधानी के सभी बार्डरों को सील कर दिया गया। बिना जांच के किसी भी वाहन को राजधानी में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर आतंकी संगठन राजधानी को निशाना बनाने की फिराक में हैं। 
विज्ञापन

3 of 9
स्वतंत्रता दिवस - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में खुफिया एजेंसियों के अलर्ट के बाद राजधानी को किले में तब्दील कर दिया गया है। खुफिया एजेंसियों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे ज्यादा रिस्क पर हैं। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां प्रधानमंत्री और लालकिला की सुरक्षा में कोई भी कमी नहीं छोड़ना चाहती है।

4 of 9
स्वतंत्रता दिवस - फोटो : अमर उजाला
मल्टी लेयर सुरक्षा, आठ हजार जवान तैनात
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, स्वतंत्रता दिवस आयोजन के दौरान दिल्ली पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बलों की 100 से अधिक कंपनियों (8000 हजार जवान) को तैनात किया गया है। 
विज्ञापन

5 of 9
स्वतंत्रता दिवस - फोटो : अमर उजाला
मंच स्थल के पास एसपीजी तैनात रहेंगे। वहीं मंच स्थल के 500 मीटर के दायरे में 200 स्पेशल ट्रेंड कमांडो तैनात रहेंगे। खास तरह से डिजाइन किए गए करीब 100 मेटल डिटेक्टर को आयोजन स्थल के पास लगाया गया है।
 
विज्ञापन

6 of 9
स्वतंत्रता दिवस - फोटो : अमर उजाला
500 सीसीटीवी कैमरों की रहेगी नजर 
स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन को लेकर पांच सौ सीसीटीवी कैमरों को लगाया गया है। दो अल्ट्रा हाई रेजुलेशन कैमरों को लाल किले के ऊंचे बुर्जों पर लगाया गया है। 
विज्ञापन

7 of 9
स्वतंत्रता दिवस - फोटो : अमर उजाला
इनकी मदद से पांच किलोमीटर तक निगरानी की जा सकती है। इसके अलावा आयोजन स्थल परिसर में 200 विशेष कैमरे लगाए गए हैं। बाकी कैमरे वीवीआईपी मेहमानों के रूट व अन्य जगहों पर लगाए गए हैं।

8 of 9
स्वतंत्रता दिवस - फोटो : अमर उजाला
लोकल इंटेलीलेंस को बढ़ाया गया
लालकिले के आसपास संवेदनशील इलाका होने की वजह से किसी भी गड़बड़ी की आशंका से निपटने के लिए  इलाके में लोकल इंटेलीजेंस को बढ़ा दिया गया है। लोकल पुलिस को भी अलर्ट रहने के आदेश किए गए हैं। नेताजी सुभाष मार्ग, एसपी मुखर्जी मार्ग, चांदनी चौक रोड, निशाद राज मार्ग और लिंक रोड को आम लोगों के लिए 15 अगस्त सुबह 5:00 बजे से 9:00 बजे तक के लिए पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

9 of 9
स्वतंत्रता दिवस - फोटो : अमर उजाला
हिंडन एयरपोर्ट में तैयार रहेंगे लड़ाकू विमान
किसी तरह के हवाई हमले से निपटने के लिए हेलीकॉप्टरों और लड़ाकू विमानों को गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरपोर्ट पर तैनात किया गया है। इस बार आसमान पर नजर रखने के लिए यूएवी (अनमेनड एरियल व्हीकल) हेलीकॉप्टरों को तैनात किया गया है। इसके साथ ही राजधानी की हाईराइज बिल्डिंगों पर एंटी एयरक्रॉफ्ट गनों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें