फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब खून से लिखा खत तो सीएम अखिलेश तक पहुंची इन दो बेटियों की आवाज

Sun, 14 Aug 2016 04:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
1 of 10
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लतिका कुमारी और कुमारी तान्या से सरकारी आवास पर मुलाकात की और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। इन बच्चियों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने इनके मामा को रोजगार दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने तत्काल प्रमुख सचिव गृह देबाशीष पण्डा व पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद को तलब कर इन बच्चियों को न्याय दिलवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

3 of 10
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने इन बच्चियों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि उनके मामा को रोजगार दिलाने में सरकार मदद करेगी ताकि उनका पालन-पोषण व शिक्षा-दीक्ष ठीक ढंग से हो सके।

4 of 10
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले मां की मौत के बाद कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पहुंची बेटियों से अभद्रता के आरोपी नगर कोतवाल आरके सिंह को शनिवार को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया। 
विज्ञापन

5 of 10
- फोटो : अमर उजाला
साथ ही इस मामले की विवेचना में लापरवाही बरतने पर एसएसआई कमलेश शुक्ला को भी सस्पेंड कर दिया गया। उन्होंने हत्या की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मृतका के पति को आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन

6 of 10
- फोटो : अमर उजाला
मां के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए बेटी ने खून से लिखा पत्र : दो माह पहले महिला की मौत के मामले में पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट मृतका की बेटी ने मुख्यमंत्री के नाम खून से लिखा पत्र भेजा था। पीडि़त बहनें मां के हत्यारोपियों की गिरफ्तार की मांग कर रही हैं। मामले को तूल पकड़ता देख डीएम-एसएसपी पीडि़त बहनों से मिले थे।
विज्ञापन

7 of 10
- फोटो : अमर उजाला
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा निवासी अन्नू बंसल की शादी वर्ष 2000 में चांदपुर निवासी मनोज बंसल से हुई थी। शादी के बाद अन्नू ने दो बेटियों को जन्म दिया। जो इस समय 10 और 14 साल की हैं। 

8 of 10
- फोटो : अमर उजाला
अन्नू के परिजनों का आरोप है कि बेटा पैदा न होने पर 14 जून को ससुरालियों ने मिट्टी का तेल छिड़ककर जला दिया। दो दिन बाद अन्नू बंसल की उपचार के दौरान मौत हो गई।

9 of 10
- फोटो : अमर उजाला
अन्नू को बचाने में उसका पति मनोज भी झुलस गया। अन्नू के परिजनों ने अन्नू के पति समेत आठ लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मनोज बंसल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : अमर उजाला
नानी-मामा के पास रहने वाली अन्नू की बेटी ने खून से पत्र लिखकर मुख्यमंत्री को भेजा है। जिसमें उसने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें