फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनवमी पर दीप जलाकर लोगों ने कोरोना से लड़ने का लिया संकल्प, आज पीएम ने भी कही यही बात

Fri, 03 Apr 2020 01:01 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद/ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 10
लॉकडाउन के चलते दीपक जलाकर मनाई रामनवमी - फोटो : अमर उजाला
देशव्यापी लॉकडाउन का आज 10वां दिन है। आज(3 अप्रैल) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन दिया और सभी देशवासियों से एक अपील की। उन्होंने कहा कि 5 अप्रैल को सभी देशवासी अपने-अपने घरों में रात नौ बजे नौ मिनट के लिए दीपक, मोमबत्ती, टॉर्च लाइट आदि जलाएं। हालांकि उन्होंने ये अपील रविवार के लिए की है लेकिन दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों गुरुवार रात को भी लोगों ने अपने घरों में दीपक और मोमबत्ती आदि जलाई। जानिए क्या थी वजह...
विज्ञापन

2 of 10
लॉकडाउन के चलते दीपक जलाकर मनाई रामनवमी - फोटो : अमर उजाला
दरअसल लॉकडाउन की वजह से इस बार ना तो लोग नवरात्र ठीक से मना सके ना ही कंजकों को घर में भोजन करा सके।
विज्ञापन

3 of 10
लॉकडाउन के चलते दीपक जलाकर मनाई रामनवमी - फोटो : अमर उजाला
रामनवमी को जहां हर साल जुलूस निकलता है और लोग धूमधाम से रामनवमी मनाते थे इस बार लॉकडाउन में यह संभव नहीं था। इसलिए सभी ने इस बार रामनवमी मनाने का अनोखा तरीका निकाला।

4 of 10
लॉकडाउन के चलते दीपक जलाकर मनाई रामनवमी - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को विभिन्न सोसायटियों आदि में लोगों ने घरों की बालकनी और छतों पर दीये जलाकर रामनवमी मनाई।
विज्ञापन

5 of 10
लॉकडाउन के चलते दीपक जलाकर मनाई रामनवमी - फोटो : अमर उजाला
शास्त्रीनगर निवासी नीलम शर्मा ने बताया कि यह मैसेज पिछले दो तीन दिनों से चल रहा था कि हम नियमों का पालन करते हुए अपनी-अपनी छतों और बालकनी पर कम से कम पांच से सात दीये जलाएं और रामनवमी मनाएं।
विज्ञापन

6 of 10
लॉकडाउन के चलते दीपक जलाकर मनाई रामनवमी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने आगे कहा कि यह काफी अच्छा लगा और इससे किसी भी नियम का उल्लंघन भी नहीं हो रहा था, इसलिए हम सभी ने अपनी-अपनी छतों पर दीये जलाए।
विज्ञापन

7 of 10
लॉकडाउन के चलते दीपक जलाकर मनाई रामनवमी - फोटो : अमर उजाला
राजनगर एक्सटेंशन स्थित सांगवान हाईट्स में भी लोगों ने बालकनी को दिवाली की तरह सजा दिया।

8 of 10
लॉकडाउन के चलते दीपक जलाकर मनाई रामनवमी - फोटो : अमर उजाला
क्रासिंग रिपब्लिक की सभी सोसायटियों में लोगों ने मिलकर समय तय किया और सभी ने एक साथ अपनी पूरी सोसायटी को जमगमा दिया।

9 of 10
लॉकडाउन के चलते दीपक जलाकर मनाई रामनवमी - फोटो : अमर उजाला
क्रासिंग निवासी क्षितिज सिंघल ने बताया कि सभी ने शाम 6.30 बजे का समय निर्धारित किया था सभी ने शाम को एक साथ दीये जलाए।
विज्ञापन

10 of 10
लॉकडाउन के चलते दीपक जलाकर मनाई रामनवमी - फोटो : अमर उजाला
सिर्फ गाजियाबाद ही नहीं ग्रेटर नोएडा और नोएडा के कई इलाकों में भी लोगों ने दीये जलाकर रामनवमी मनाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें