दिल्ली में कोरोना के घटते-बढ़ते मामलों के बीच अनलॉक व लॉकडाउन के लिए सरकार के फैसले का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नियत संख्या से संक्रमण के मामले कम होने से शहरी गतिविधियां अपने आप खुल जाएंगी। वहीं, मामले बढ़ने के क्रम में दिल्ली में बंदिशें लगने लगेंगी। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण विभाग (डीडीएमए) ने शुक्रवार को ग्रेडेड रिस्पॉस एक्शन प्लान लागू कर दिया है। इसके तहत संक्रमण के मामलों के आधार पर कलर कोड तय होगा। पीले से लाल की तरफ बढ़ने पर पाबंदी लगेगी और लाल से हरे की तरफ जाने पर छूट मिलेगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि डीडीएमए ने ग्रेडेड रिस्पॉस एक्शन प्लान को पास किया है। दिल्ली के लिए यह बेहद अहम है। जैसा कि अभी तक सरकार हर सप्ताह के अंत में विचार-विमर्श करके दिल्ली में अलग-अलग गतिविधियों के खोलने या बंद करने का फैसला लेती रही है। यह काफी संवेदनशील रहता है। वहीं, आम लोगों को भी पता नहीं होता कि इस सप्ताह क्या खुलेगा और क्या नहीं खुलेगा?
जानिए डीडीएमए ने जो कलर कोड डिसाइड किया है वह कैसे काम करेगा और दिल्ली में कब क्या खुला रहेगा और क्या बंद रहेगा....
विज्ञापन
2 of 19
color code delhi
- फोटो : अमर उजाला
अरविंद केजरीवाल के मुताबिक, अब जब यह ग्रेडेड रिस्पॉस एक्शन प्लान जनता के बीच होगा। इससे लोगों को पता चल सकेगा कि कितने केस बढ़ने पर लॉकडाउन लगेगा और कितने केस घटने पर लॉकडाउन खुलता जाएगा। इसमें कलर कोडिंग की गई है।
विज्ञापन
3 of 19
color code delhi
- फोटो : अमर उजाला
केजरीवाल का मानना है कि योजना बहुत अच्छी है। इससे कोरोना संक्रमण सीमित रखने में मदद मिलेगी। वहीं, आम लोग भी अपनी गतिविधियों का नियोजन कर सकेंगे।
4 of 19
color code delhi
- फोटो : अमर उजाला
तीसरी लहर के लिए भी सरकार तैयार
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली सरकार संभावित तीसरी लहर के लिए भी तैयारी कर रही है। कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट को फैलने से रोकने के लिए भी हर जरूरी कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन
5 of 19
color code delhi
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, तेजी से वैक्सीनेशन भी किया जा रहा है। हालांकि, केजरीवाल का मानना है कि बीच-बीच में वैक्सीन की कमी के चलते गति धीमी पड़ जा रही है। अगर हमें वैक्सीन और ज्यादा उपलब्ध हो जाए, तो हम कम समय में पूरी आबादी का वैक्सीनेशन कर पाएंगे।
विज्ञापन
6 of 19
color code delhi
- फोटो : अमर उजाला
केजरीवाल ने बताया कि हमें अपनी तैयारियां पूरी करके रखनी है, ताकि अगर तीसरी लहर आती है, तो हम उसके लिए पहले से ही तैयार रहें। दिल्ली सरकार की तरफ से संभावित तीसरी लहर को लेकर तैयारियां काफी अच्छी चल रही हैं।
विज्ञापन
7 of 19
color code delhi
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में कब लगेगा लॉकडाउन और कब दिल्ली होगी अनलॉक:
पीला: लगातार दो दिनों तक संक्रमण दर 0.5 फीसद से अधिक हो या 7 दिनों की अवधि के लिए कुल नए पॉजिटिव केस 1500 हों या 7 दिन की अवधि के लिए औसत ऑक्सीजन युक्त बेड आक्युपेंसी 500 बेड हो।
8 of 19
color code delhi
- फोटो : अमर उजाला
अंबर: लगातार दो दिनों तक संक्रमण दर 1 फीसद से अधिक हो या 7 दिनों की अवधि के लिए कुल नए पॉजिटिव केस 3500 हों या 7 दिन की अवधि के लिए औसत ऑक्सीजन युक्त बेड आक्युपेंसी 700 बेड हो।
9 of 19
color code delhi
- फोटो : अमर उजाला
नारंगी: लगातार दो दिनों तक संक्रमण दर 2 फीसद से अधिक हो या 7 दिनों की अवधि के लिए कुल नए पॉजिटिव केस 9000 हों या 7 दिन की अवधि के लिए औसत ऑक्सीजन युक्त बेड आक्युपेंसी 1000 बेड हो।
10 of 19
color code delhi
- फोटो : अमर उजाला
लाल: लगातार दो दिनों तक संक्रमण दर 5 फीसद से अधिक हो या 7 दिनों की अवधि के लिए संचयी नए पॉजिटिव केस 16,000 हों या 7 दिन की अवधि के लिए औसत ऑक्सीजन युक्त बेड आक्युपेंसी 3000 बेड हो।
11 of 19
color code delhi
- फोटो : अमर उजाला
इस तरह काम करेगा कलर कोडेड सिस्टम
आर्थिक गतिविधि:
1. निर्माण
पीला:सभी गतिविधियां चालू
अंबर: सभी चालू
नारंगी: केवल उन्हीं को मिलेगी इजाजत, जहां मजदूर साइट पर ही रहते हैं
लाल: केवल उन्हीं को मिलेगी इजाजत, जहां मजदूर साइट पर ही रहते हैं
2. उद्योग व उत्पादन प्रतिष्ठान
पीला: अनुमति
अंबर: प्रतिबंधित
नारंगी: प्रतिबंधित
लाल: प्रतिबंधित
3. आवश्यक वस्तुओं की दुकानें
पीला: अनुमति
अंबर: अनुमति
नारंगी: अनुमति
लाल: अनुमति
12 of 19
color code delhi
- फोटो : अमर उजाला
4. गैर-आवश्यक वस्तुओं की दुकानें
पीला: सम-विषम फार्मूले पर 10-8 बजे तक खुला
अंबर: सम-विषम फार्मूले पर 10-8 बजे तक खुला
नारंगी: 10-8 बजे के बीच इकलौती छोड़ सभी बंद
लाल: 10 से आठ बजे के बीच अकेली दुकानों को छोड़ सभी बंद
5. मॉल
पीला: सम-विषम फार्मूले पर 10-8 बजे तक खुला
अंबर: सम-विषम फार्मूले पर 10-8 बजे तक खुला
नारंगी: बंद
लाल: बंद
13 of 19
color code delhi
- फोटो : अमर उजाला
6. साप्ताहिक बाजार
पीला: प्रति क्षेत्र केवल एक अधिकृत साप्ताहिक बाजार (50% विक्रेताओं की अनुमति है)
अंबर: प्रति क्षेत्र केवल एक अधिकृत साप्ताहिक बाजार (50% विक्रेताओं की अनुमति है)
नारंगी: बंद
लाल: बंद
7. ई-कॉमर्स सेवाएं
पीला: अनुमति
अंबर: अनुमति
नारंगी: केवल आवश्यक वस्तुएं
लाल: केवल आवश्यक वस्तुएं
14 of 19
color code delhi
- फोटो : अमर उजाला
8. रेस्तरां और बार
पीला: रेस्तरां 50 फीसद क्षमता के साथ (सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक) और बार 50 फीसद क्षमता के साथ (दोपहर 12 से 10 बजे तक)
अंबर: बंद (रेस्तरां से होम डिलीवरी/टेकअवे की अनुमति)
नारंगी: बंद (रेस्तरां से होम डिलीवरी/टेकअवे की अनुमति)
लाल: बंद (रेस्तरां से होम डिलीवरी/टेकअवे की अनुमति)
9. होटल और लॉज
पीला: अनुमति (कोई भोज/सम्मेलन नहीं)
अंबर: अनुमति (कोई भोज/सम्मेलन नहीं)
नारंगी: अनुमति (कोई भोज/सम्मेलन नहीं)
लाल: अनुमति (कोई भोज/सम्मेलन नहीं)
15 of 19
color code delhi
- फोटो : अमर उजाला
10. सिनेमा हॉल/थिएटर/मल्टीप्लेक्स
पीला: बंद
अंबर: बंद
नारंगी: बंद
लाल: बंद
11. बैंक्वेट हॉल/ऑडिटोरियम/असेंबली हॉल या इसी तरह के स्थान
पीला: बंद
अंबर: बंद
नारंगी: बंद
लाल: बंद
16 of 19
color code delhi
- फोटो : अमर उजाला
12. नाई की दुकान/सैलून/ब्यूटी पार्लर
पीला: बंद
अंबर: बंद
नारंगी: बंद
लाल: बंद
13. स्पा और वेलनेस क्लिनिक
पीला: बंद
अंबर: बंद
नारंगी: बंद
लाल: बंद
17 of 19
color code delhi
- फोटो : अमर उजाला
14. व्यायामशाला और योग संस्थान
पीला: बंद
अंबर: बंद
नारंगी: बंद
लाल: बंद
15. योग गतिविधि
पीला: आउटडोर योग की अनुमति
अंबर: बंद
नारंगी: बंद
लाल: बंद
16. मनोरंजन पार्क/मनोरंजन पार्क/जल पार्क और इसी तरह के स्थान
पीला: बंद
अंबर: बंद
नारंगी: बंद
लाल: बंद
18 of 19
color code delhi
- फोटो : अमर उजाला
. परिवहन सेक्टर:
दिल्ली मेट्रो
पीला: 50% बैठने की क्षमता के साथ खुला। खड़े होने की अनुमति नहीं
अंबर: 33% बैठने की क्षमता के साथ खुला। खड़े होने की अनुमति नहीं
नारंगी: बंद
लाल: बंद
बसों की अंतरराज्यीय आवाजाही
पीला: चिकित्सा, आपात स्थिति सहित केवल छूट प्राप्त/अनुमति श्रेणी के परिवहन के लिए बस की बैठने की क्षमता के 50% तक की अनुमति। किसी भी खड़े यात्रियों की अनुमति नहीं है।
अंबर: चिकित्सा आपात स्थिति सहित केवल छूट प्राप्त/अनुमति श्रेणी के परिवहन के लिए बस की बैठने की क्षमता के 50% तक की अनुमति। किसी भी खड़े यात्रियों की अनुमति नहीं है।
नारंगी: चिकित्सा आपात स्थिति सहित केवल छूट प्राप्त/अनुमति श्रेणी के परिवहन के लिए बस की बैठने की क्षमता के 50% तक की अनुमति। किसी भी खड़े यात्रियों की अनुमति नहीं है।
लाल: चिकित्सा आपात स्थिति सहित केवल छूट प्राप्त/अनुमति श्रेणी के परिवहन के लिए बस की बैठने की क्षमता के 50% तक की अनुमति। किसी भी खड़े यात्रियों की अनुमति नहीं है।
बसों के अलावा ऑटो, ई-रिक्शा आदि
पीला: दो यात्रियों के साथ ऑटो, ई-रिक्शा, साइकिल रिक्शा, टैक्सी, कैब, ग्रामीण सेवा, फटफट सेवा, पांच यात्रियों के साथ मैक्सी कैब और 11 यात्रियों के साथ आरटीवी की अनुमति।
अंबर: दो यात्रियों के साथ ऑटो, ई-रिक्शा, साइकिल रिक्शा, टैक्सी, कैब, ग्रामीण सेवा, फटफट सेवा, पांच यात्रियों के साथ मैक्सी कैब, 11 यात्रियों के साथ आरटीवी की अनुमति।
नारंगी: दो यात्रियों के साथ ऑटो, ई-रिक्शा, साइकिल रिक्शा, टैक्सी, कैब, ग्रामीण सेवा, फटफट सेवा, पांच यात्रियों के साथ मैक्सी कैब और 11 यात्रियों के साथ आरटीवी की अनुमति।
लाल: दो यात्रियों के साथ ऑटो, ई-रिक्शा, साइकिल रिक्शा, टैक्सी, कैब, ग्रामीण सेवा, फटफट सेवा, पांच यात्रियों के साथ मैक्सी कैब, 11 यात्रियों के साथ आरटीवी।
विवाह
पीला: 20 व्यक्ति
अंबर: 20 व्यक्ति
नारंगी: 15 व्यक्ति
लाल: 15 व्यक्ति
अंतिम संस्कार
पीला: 20 व्यक्ति
अंबर: 20 व्यक्ति
नारंगी: 15 व्यक्ति
लाल: 15 व्यक्ति
अन्य सामाजिक, मनोरंजन, धार्मिक, राजनीतिक, त्योहार संबंधी आयोजन
पीला: बंद
अंबर: बंद
नारंगी: बंद
लाल: बंद
धार्मिक स्थल
पीला: खुला, लेकिन आगंतुक को अनुमति नहीं
अंबर: खुला, लेकिन आगंतुक को अनुमति नहीं
नारंगी: खुला, लेकिन आगंतुक को अनुमति नहीं
लाल: खुला, लेकिन आगंतुक को अनुमति नहीं