बिना मास्क लगाए लोग
- फोटो : जी पॉल
वहीं, एम्स के एक डॉक्टर के मुताबिक, बीते दिनों के मुकाबले एम्स परिसर में भी कोरोना के मरीज देखने को मिले हैं। हालांकि, भर्ती मरीजों का आंकड़ा बहुत कम है। किसी भी मरीज में गंभीर लक्षण नहीं हैं। जिन मरीजों में कोरोना के लक्षण मिले हैं, उनका पहले से यहां इलाज चल रहा था। डॉक्टर ने कहा कि संक्रमण दर बढ़ने के साथ लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। कोरोना अभी गया नहीं है, बल्कि हमारे बीच में ही मौजूद है। ऐसे में लोगों को अधिक एहतियात बरतने की आवश्यकता है। खासतौर पर जो गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, वे मास्क लगाने के साथ-साथ शारीरिक दूरी का अवश्य पालन करें।