फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान, सड़क पर उतरा मुस्लिमों का गुस्सा

विज्ञापन
1 of 8
पैगंबर मोहम्मद साहब पर विवादित बयान देने वाले अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष कमलेश तिवारी के खिलाफ मुस्लिम समाज में गुस्सा है। शुक्रवार को मुस्लिम समाज ने विरोध जताया।
विज्ञापन

पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान, सड़क पर उतरा मुस्लिमों का गुस्सा

2 of 8
जुमे की नमाज के बाद लोग अलग-अलग स्थानों से जुलूस के रूप में ओलंपिक तिराहे पर एकत्र हुए और तिवारी की गिरफ्तारी की मांग की। मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कई थानों का पुलिस बल और पीएसी तैनात रही।

विज्ञापन

पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान, सड़क पर उतरा मुस्लिमों का गुस्सा

3 of 8
हंगामे के अंदेशे की वजह से जुमे की नमाज के दौरान शहर, हॉट सिटी, मोदीनगर और मुरादनगर में मस्जिदों के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया था। जमीयत-ए-उलेमा हलका मुरादनगर के तत्वावधान में विभिन्न मस्जिदों से सैकड़ों की संख्या में लोग जुमे की नमाज अदा करने के बाद जुलूस के रूप में ओलंपिक तिराहे पर पहुंचे। शहर काजी अब्दुल कादिर ने कहा कि हिंदुस्तानी होने पर फख्र है।

पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान, सड़क पर उतरा मुस्लिमों का गुस्सा

4 of 8
धर्म जात के नाम पर देश को बंटने नहीं दिया जाएगा। जमीयत ए उलेमा के अध्यक्ष मौलाना रिजवान ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज कर कमलेश तिवारी को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। कार्रवाई न होने पर उन्होंने सड़क पर उतरकर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान, सड़क पर उतरा मुस्लिमों का गुस्सा

5 of 8
भीड़ को देख सभा स्थल के आसपास की दुकानें बंद हो गईं। एसडीएम अतुल कुमार, मोदीनगर इंस्पेक्टर दीपक शर्मा, भोजपुर एसओ शावेज खान समेत कई थानों का पुलिस बल और पीएसी तैनात रही।
विज्ञापन

पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान, सड़क पर उतरा मुस्लिमों का गुस्सा

6 of 8
उधर, भोजपुर थाने में सीओ राजेश सिंह ने मुस्लिम समाज के लोगों की बैठक ली। इस दौरान सीओ ने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने का लोगों से आह्वान किया।
विज्ञापन

पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान, सड़क पर उतरा मुस्लिमों का गुस्सा

7 of 8
लोनी में भी पैगंबर के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर मुस्लिम समुदाय के लोगों में रोष दिखा। जमीयत-ए-उलेमा हलका लोनी ने एसडीएम को ज्ञापन देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान, सड़क पर उतरा मुस्लिमों का गुस्सा

8 of 8
संस्था के अध्यक्ष फैजुद्दीन आरिफ ने कहा कि यदि कमलेश तिवारी को आजम खां के बयान से ठेस पहुंची थी, तो वह आजम खां के खिलाफ बयान देते। असद अली मुखिया, जफर अली आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से कुछ कालोनियों में पीएसी भी तैनात की गई।
ये भी पढ़ें : देखिए क्या हुआ जब दिल्ली में एक लड़की निकली कंडोम खरीदने
कार्यस्‍थल पर होती हैं यौन उत्पीड़न का ‌शिकार तो यहां करें शिकायत
मांस से भरे ट्रक को देख भड़के लोग, पुलिस ने की फायरिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें