फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CA एनडी गुप्ता को राज्यसभा इसलिए भेज रही 'आप', केजरीवाल का ये डर है बड़ी वजह

Sat, 06 Jan 2018 10:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
nd gupta
एक बड़े नेता ने दावा क‌िया है क‌ि सीए एनडी गुप्ता को आम आदमी पार्टी एक डर की वजह से राज्यसभा भेज रही है...
विज्ञापन

2 of 6
अजय माकन - फोटो : अमर उजाला
राज्यसभा के लिए आम आदमी पार्टी के सुशील गुप्ता व एनडी गुप्ता के नाम तय करने पर अब कांग्रेस ने भी सवाल उठाए हैं। प्रदेशाध्यक्ष अजय माकन ने एनडी गुप्ता को आप व भाजपा की मिलीभगत और सुशील गुप्ता को धन-बल से चुनने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अब केंद्र केजरीवाल के खिलाफ दर्ज मामलों को दबाने में लग जाएगा। अजय माकन ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि केजरीवाल ने कहा था कि उनकी पार्टी पार्टी विद डिफरेंस होगी।
विज्ञापन

3 of 6
kejriwal sisodia
राज्यसभा के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली के चहेते और जीएसटी समर्थक एनडी गुप्ता और माल बेस्ड लीडर सुशील गुप्ता को राज्यसभा के लिए चयनित करके उन्होंने अपने कथन को सिद्ध कर दिया। साथ ही साबित कर दिया कि आप भाजपा की बी टीम है। माकन ने कहा कि जब से आप ने राज्यसभा की तीन सीटों के लिए नामों की घोषणा की है, तब से पार्टी में बवाल खड़ा हो गया है।

4 of 6
सुशील गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
सुशील गुप्ता ने कांग्रेस से त्यागपत्र देते हुए मुझसे कहा था कि उन्हें दिल्ली से राज्यसभा में भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो सुशील गुप्ता कांग्रेस में रहते हुए दिल्ली सरकार खिलाफ आयोजित छलावा दिवस में भ्रष्टाचार के खिलाफ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया करते थे, उन्होंने 36 दिन में ही आप के लिए ऐसा क्या कर दिया कि उनको राज्यसभा भेजने के लिए चुना गया।
विज्ञापन

5 of 6
sushil gupta
माकन ने कहा कि आप को गठित हुए पांच वर्ष हो चुके हैं। इतने से समय में ही पारदर्शिता, आंतरिक लोकतंत्र, भ्रष्टाचार मुक्त जैसे केजरीवाल के दावे इतिहास बनकर रह गए हैं। माकन ने अन्ना हजारे व बाबा रामदेव पर भी कटाक्ष किए। उन्होंने कहा कि 5 जनवरी 2014 को यूपीए सरकार ने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए लोकपाल कानून पास किया था, परंतु आज उसका कहीं अता-पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
anna - फोटो : SELF
भ्रष्टाचार पर ऊंची-ऊंची बातें करने वाले अन्ना हजारे को सांप सूंघ गया है तो बाबा रामदेव की याददाश्त दवा बेचते-बेचते चली गई है। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता पूजा बाहरी, चतर सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें