हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 31वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले का उद्घाटन कर दिया है। इस अवसर पर उन्होंने हवा में गुब्वारे भी छोड़े।मेले की शुरुआत बुधवार से हो जाएगी।
मुख्यमंत्री पर्यटन सत्कार तथा शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, झारखंड के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री अमर कुमार बौरी तथा भारत में मिश्र के राजदूत हातेम तगेल्डिन की मौजूदगी रही।
देश विदेश के शिल्पकार भी मेले में पहुंचकर अपने अपने स्टॉल को सजाने में जुट गए हैं। मेला परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतताम किए गए हैं। मेला सुबह 10:30 बजे से शाम 8:30 बजे तक खुला रहेगा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
surajkund fair
- फोटो : अमर उजाला
सूरजकुंड मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बीएस कुंडू ने पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि हर वर्ष लाखों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने के साथ-साथ इस मेले ने भारत की कला एवं शिल्प परंपराओं की विरासत को पुनर्जीवित करने में मदद की है।
विज्ञापन
3 of 4
surajkund fair
इस वर्ष पर्यटकों एवं प्रतिभागियों की सुविधा के लिए अनेक नई पहल की गई हैं। मेले के लिए बुक माई शो के माध्यम से ऑनलाइन टिकट ली जा सकती हैं। दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर भी मेले की टिकटें उपलब्ध करवाई गई हैं। विभिन्न स्थानों से सूरजकुंड के लिए विशेष बसें उपलब्ध हैं।
आस-पास के क्षेत्रों से मेला स्थल तक नि:शुल्क फेरी सेवा तथा कई जन सुविधाएं मुहैया करवाई गई हैं। इस वर्ष मेले में यूरोप, अफ्रीका और दक्षिण एशिया से 20 से अधिक देश भाग ले रहे हैं।