फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ियों की सेवा करने पहुंचे मुख्यमंत्री केजरीवाल और विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल

Mon, 29 Jul 2019 06:44 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
राजधानी दिल्ली में इन दिनों हर तरफ भोले भक्त दिख रहे हैं। जगह-जगह पर कांवड़ियों के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं, साथ ही उनकी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए शहर की यातायात और अन्य व्यवस्थाएं निर्धारित की जा रही हैं। इसी बीच सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी कांवड़ियों की सेवा करने पहुंचे।

 
विज्ञापन

2 of 5
कांवड़िया शिविर में अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
पूर्वी दिल्ली के दिलशाद गार्डेन मेट्रो स्टेशन के नीचे लगे कांवड़िया शिविर में सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहुंचे। इस दौरान उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल भी मौजूद थे। 

 
विज्ञापन

3 of 5
कांवड़िया शिविर में खाना खाते अरविंद केजरीवाल और राम निवास गोयल - फोटो : अमर उजाला
शिविर में उन्होंने कांवड़ियों को भोजन खिलाया और भगवान शिव की आरती भी की। इस दौरान सीएम केजरीवाल और राज्यसभा स्पीकर राम निवास गोयल ने कांवड़ियों के साथ शिविर में ही खाना खाया। 

 

4 of 5
कांवड़िया शिविर में अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री और स्पीकर को अपने बीच देख कर सारे कांवड़िये और शिविर में मौजूद अन्य लोग खूब खुश हुए। लोगों ने उनके साथ ढेर सारी तस्वारें लीं। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिविर में आप विधायक हाजी इसराक खान - फोटो : अमर उजाला
शिविर में मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के अलावा आप विधायक हाजी इसराक खान भी पहुंचे। उन्होंने भी कांवड़ियों की सेव कर के समाज में प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें