फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजेपी प्रदर्शन 2.0: आईटीओ से जंतर-मंतर तक 6 लेयर की बैरिकेडिंग, पुलिस के साथ आरएएफ तैनात; देखें तस्वीरें

Sat, 10 Oct 2026 10:46 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

CJP Protest In Delhi Photos: दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने आज 10 अक्तूबर को प्रदर्शन का एलान किया है, जिसके बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है। इस प्रदर्शन की दिल्ली पुलिस की ओर से अनुमति नहीं दी गई है।
विज्ञापन
1 of 15
दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी - फोटो : अमर उजाला

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में प्रवेश करने वाले रास्तों पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को अत्यधिक कड़ी कर दिया है। राजधानी की सीमाओं पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस ने दिल्ली बदरपुर बॉर्डर समेत कई प्रमुख मार्गों पर नाकेबंदी की है। इन नाकों पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 15
सतर्क सुरक्षा व्यवस्था - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में सतर्क सुरक्षा व्यवस्था
दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी द्वारा प्रदर्शन के मद्देनजर पूरी दिल्ली एनसीआर की सुरक्षा बढ़ाई गई है जिसके अंतर्गत मध्य दिल्ली के पटेल नगर इलाके में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

3 of 15
गाजीपुर बॉर्डर पर बाहर से आने वाली गाड़ियों को बैरिकेड लगाकर रास्ता बंद - फोटो : जी पाल
ध्रुव राठी को दिल्ली लेकर निकली पुलिस
ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर-55 इलाके से अपराध शाखा की तीन टीमों ने शनिवार सुबह लगभग छह बजे हिरासत में लिया। फिर अपराध शाखा की टीमें राठी को लेकर अपराध शाखा के एक ऑफिस में पहुंची। यहां लगभग एक घंटे तक पूछताछ की गई और दिल्ली पुलिस से संपर्क साधा गया। बाद में अपराध शाखा की टीम तीन गाड़ियों में ध्रुव राठी को लेकर एक्सप्रेस-वे से राजीव चौक होते हुए दिल्ली के लिए रवाना हो गई।

4 of 15
कालिंदी कुंज बॉर्डर पर जाम - फोटो : अमर उजाला
अप्सरा बॉर्डर पर नहीं दिखी सुरक्षा बलों की तैनाती
प्रदर्शन को लेकर दिल्ली-गाजियाबाद के अन्य बॉर्डर पर सुरक्षा और चेकिंग के बीच अप्सरा बॉर्डर पर फिलहाल कोई सुरक्षा बल तैनात नहीं दिख रहा है।

विज्ञापन

5 of 15
गाजीपुर बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग - फोटो : जी पाल
दिल्ली जाने वाले वाहनों की चेकिंग
सीजेपी के प्रदर्शन को देखते हुए यूपी गेट बॉर्डर पर गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है। उसके बाद ही आगे जाने दिया जा रहा है।

विज्ञापन

6 of 15
सराय काले खां के समीप बैरिकेड कर संदिग्ध लग रहे वाहनों पर जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : भूपिंदर सिंह
सतर्क सुरक्षा व्यवस्था, लोग परेशान
दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी द्वारा प्रदर्शन के मद्देनजर पूरी दिल्ली एनसीआर की सुरक्षा बढ़ाई गई है जिसके अंतर्गत मध्य दिल्ली के पटेल नगर इलाके में पुलिस जांच करते दिखाई दी। बसों का इंतजार कर रहे यात्री मजबूरी में ऑटो चालकों के आगे मिन्नतें करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

7 of 15
दिल्ली पुलिस के कैंप में नुकीली कीलों को बिछाने का भी इंतजाम - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली नोएडा बॉर्डर पर निगरानी
सीजेपी प्रोटेस्ट के मद्देनजर दिल्ली नोएडा बॉर्डर पर निगरानी बढ़ाई गई है जिसकी वजह से आधे से ज्यादा सड़कों को बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया गया है जिससे लगातार जाम की स्थिति बनी हुई है और गाड़ियों को जाने होने में काफी टाइम लग लग रहा है। इसी बीच जीतू जी सलारपुर से कालकाजी मंदिर तक दंडवती परिक्रमा लगा रहे लोगों को पुलिस ने एक रास्ता देकर इनका आगे की ओर बढ़ने में मदद की।

बिना इजाजत जंतर मंतर के पास जाने की अनुमति नहीं

8 of 15
जंतर मंतर के पास फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला
बिना इजाजत जंतर मंतर के पास जाने की अनुमति नहीं
केंद्रीय सचिवालय, ईसीआई ऑफिस, पटेल चौक समेत जंतर मंतर के आस पास बैरिकेडिंग की गई है। किसी को भी बिना इजाजत जंतर मंतर के पास जाने की अनुमति नहीं है।

9 of 15
पुलिस ने पेड़ों पर भी लगाए कैमरे - फोटो : अमर उजाला
कालिंदी कुंज बॉर्डर पर जाम
आज सुबह 10:50 पर कालिंदी कुंज बॉर्डर पर नोएडा से दिल्ली जाने वाले मार्ग पर जाम लगा है। यहां सीमेंटेड बैरिकेड लगाकर रास्ते को बंद कर दिया गया है। साथ ही केंद्रीय सुरक्षा बलों और दिल्ली पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। बैरिकेडिंग बढ़ाने के लिए अतिरिक्त बैरिकेड और क्रेन भी मौके पर रखी गई हैं।

10 of 15
दिल्ली में बीएनएस की धारा 163 लागू - फोटो : अमर उजाला

50-60 प्रदर्शनकारी हिरासत में
दिल्ली पुलिस ने सुरजीत भवन के पास से करीब 50-60 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। ये प्रदर्शनकारी जंतर मंतर की ओर जाने का प्रयास कर रहे थे और इन्हें सीएजी दफ्तर के पास से पकड़ा गया।

11 of 15
आईटीओ से 6-स्तरीय बैरीकेडिंग - फोटो : आदित्य पांडे
जंतर मंतर पर अभूतपूर्व सुरक्षा घेरा, आईटीओ से 6-स्तरीय बैरीकेडिंग
आईटीओ से जंतर मंतर तक सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। इस पूरे मार्ग पर 6-स्तरीय बैरीकेडिंग लगाई गई है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रत्येक अवरोध पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मुस्तैद हैं। वे हर आने-जाने वाले व्यक्ति पर पैनी नजर रख रहे हैं। बिना वैध आईडी कार्ड के किसी को भी इस क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। जंतर मंतर के आसपास स्थित ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारियों को उनके आईडी कार्ड देखकर ही प्रवेश दिया जा रहा है। पूरे क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की भारी मौजूदगी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। सुरक्षाकर्मी किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर पुलिस उसे तत्काल हिरासत में ले रही है। दिल्ली पुलिस के साथ-साथ रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) और अन्य अर्ध सैनिक बल भी तैनात हैं।

12 of 15
मिंटो ब्रिज के नीचे लगाए बैरिकेड - फोटो : भूपिंदर सिंह

मिंटो ब्रिज पर सीजेपी प्रदर्शन के बीच वाहनों की जांच
सीजेपी के प्रदर्शन के बीच, मिंटो ब्रिज के नीचे पुलिसकर्मी और अर्ध सैनिक बल के जवान बैरिकेड लगाकर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रहे हैं। नई दिल्ली इलाके में बैरिकेडिंग लगाए गए हैं। शक होने पर गाड़ियों की जांच पुलिसकर्मी कर रहे हैं।

13 of 15
मंदिर मार्ग इलाके से संदिग्ध लोग हिरासत में - फोटो : भूपिंदर सिंह

मंदिर मार्ग इलाके से संदिग्ध लोग हिरासत में
मंदिर मार्ग इलाके में पुलिसकर्मी और अर्ध सैनिक बल के जवान बैरिकेड लगाकर संदिग्ध लोगों व वाहनों की जांच कर रहे हैं। इसी दौरान, इलाके से कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।

14 of 15
शंकर रोड गोलचक्कर पर बैरिकेड, चेकिंग करते पुलिसकर्मी - फोटो : भूपिंदर सिंह
नेहा बोरा को पुलिस ने हिरासत में लिया
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (एआईएसए) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा और अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है। प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव भी दिखे। उनकी हिरासत वाली बस को सफदरजंग हवाई अड्डा फ्लाईओवर पर रोका गया।
विज्ञापन

15 of 15
सामान्य हुआ ट्रैफिक - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद में दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर सुबह चेकिंग से लगा जाम
दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर स्थित दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर सुबह के समय पुलिस ने बैरिकेड लगाकर वाहनों की जांच की। इस चेकिंग के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालांकि, दोपहर तक यातायात सामान्य रूप से चलने लगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें