स्वामी चिन्मयानंद मामले में कांग्रेसी शाहजहांपुर में सड़क पर उतर गए हैं। उन्होंने न्याय यात्रा निकालने की कोशिश की है। हालांकि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। जिला प्रशासन ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन जेल भेज दिया।
विज्ञापन
2 of 10
कांग्रेसी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस की न्याय पद यात्रा को जिला प्रशासन ने रोकते हुए कांग्रेस कार्यालय से कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी, कानपुर कैंट विधायक सुहेल अंसारी, राष्ट्रीय सचिव सचिन नायर, पूर्व एमएलसी नसीब पठान , सहित कई जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, विधायक दल के नेता अजय कुमार लल्लू सहित करीब 100 लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया। कुछ कार्यकर्ता पानी की टंकी पर भी चढ़ गए।
विज्ञापन
3 of 10
जितिन प्रसाद के साथ धक्का-मुक्की
- फोटो : अमर उजाला
वहीं जितिन प्रसाद को करीब 75 कार्यकर्ताओं को उनके आवास पर घेर रखा है। नगर मजिस्ट्रेट वनिता सिंह ने कहा बाहर निकलने की कोशिश की तो गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि बाहर निकलने को लेकर पुलिस से उनकी धक्का मुक्की भी हुई। जितिन ने कहा की सरकार की तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ये आंदोलन जारी रहेगा।
4 of 10
कांग्रेसी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि स्वामी चिन्मयानंद मामले में प्रशासन ने शाहजहांपुर में कांग्रेस की न्याय यात्रा को लेकर धारा 144 लागू कर रखी है। जिला प्रशासन ने कांग्रेस कार्यालय से टैंट भी उखड़वा दिया है। कांग्रेस की न्याय यात्रा को लेकर शाहजहांपुर में टाउन हॉल स्थित कांग्रेस दफ्तर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। कांग्रेस दफ्तर पर बैरिकेडिंग की गई है।
विज्ञापन
5 of 10
कांग्रेसी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, चिन्मयानंद पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली छात्रा को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस की ओर से प्रस्तावित न्याय पदयात्रा को प्रशासन ने अनुमति देने से इंकार कर दिया था। कांग्रेस की यह न्याय यात्रा शाहजहांपुर से लखनऊ तक होनी थी। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि यात्रा पर रोक त्योहारों के मद्देनजर लगाई गई है। यात्रा निकाले जाने से कानून व्यवस्था बिगड़ने का अंदेशा था।
विज्ञापन
6 of 10
कांग्रेसी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
दो दिन से पदयात्रा की तैयारी में जुटे कांग्रेस पदाधिकारी रविवार देर रात तक प्रयास में लगे रहे कि अनुमति किसी तरह मिल जाए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा ने बताया कि यात्रा की अनुमति हर हाल में मिलेगी।
विज्ञापन
7 of 10
कांग्रेसी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
इसके लिए उच्चाधिकारियों से वार्ता की जा रही है। लेकिन जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष से उनकी कोई बात नहीं हुई। पदयात्रा की कोई अनुमति नहीं दी गई है।
8 of 10
कांग्रेसी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
वहीं रविवार को दुष्कर्म पीड़ित छात्रा के समर्थन में कांग्रेस की प्रस्तावित न्याय पदयात्रा रोके जाने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि यात्रा तो निकलेगी। यदि प्रशासन ने रोकने की कोशिश की तो यह लोकतंत्र की हत्या होगी। अन्य कांग्रेसी नेताओं ने भी हर हाल में यात्रा निकालने की बात कही।
9 of 10
कांग्रेसी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, मामले में सोमवार सुबह कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर योगी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों को सरकार का सरंक्षण है कि वो दुष्कर्म से पीड़ित लड़की को डरा-धमका सकें। लेकिन, यूपी भाजपा सरकार शाहजहांपुर की बेटी के लिए न्याय मांगने की आवाज को दबाना चाहती है।