शाहजहांपुर जिले के अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत जानने रविवार को आए स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग, दुष्कर्म आरोपी पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद प्रकरण पर पूछे गए सवाल पर बचते नजर आए। बोले- मैं स्वास्थ्य मंत्री हूं, स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति को देखने आया हूं और मैं सिर्फ अपना ही काम करना चाहता हूं। बाकी चीजें तो किसी और से पूछ लो भैया...
विज्ञापन
2 of 5
स्वामी चिन्मयानंद
- फोटो : अमर उजाला
दुष्कर्म के आरोप में चिन्मयानंद को जेल भेजे जाने के बाद दुष्कर्म पीड़िता को भी एसआईटी ने अपनी जांच में फिरौती मामले में दोषी पाते हुए जेल भेजा तो सियासत गर्म होने लगी। छात्रा के जेल जाने के बाद अगले दिन माकपा नेता वृंदा करात ने जेल में छात्रा से मुलाकात की और योगी सरकार को घेरते हुए उन पर चिन्मयानंद को बचाने की कोशिश का आरोप लगाया। यही आरोप अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की प्रदेश अध्यक्ष सुभाषिनी अली ने लगाया।
विज्ञापन
3 of 5
पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद
- फोटो : PTI
सपा भी चिन्मयानंद को लेकर प्रदेश सरकार पर बरसी। अब कांग्रेस न्याय पदयात्रा सोमवार से शुरू कर रही है। लेकिन भाजपा का किसी बड़े नेता का कोई बयान नहीं आया। शाहजहांपुर के ही भाजपा के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने भी चुप्पी साध रखी है। रविवार को मंत्री अतुल गर्ग भी कुछ नहीं बोले।
संजय से जेल में मिलने पहुंचे दोस्त
4 of 5
सचिन और विक्रम को रिमांड पर लेकर जाती एसआईटी
- फोटो : अमर उजाला
फिरौती मामले में जेल में बंद आरोपी संजय से मुलाकात करने के लिए रविवार को उसके दो दोस्त पहुंचे। वहीं सचिन और विक्रम से मिलने के लिए उनके माता-पिता पहुंचे। इधर, दुष्कर्म पीड़ित छात्रा से उसके पिता और भाई ने जेल में मुलाकात की। पिता और भाई ने ढांढस बंधाया कि वे न्याय की लड़ाई जरूर जीतेंगे।
दुष्कर्म पीड़ित छात्रा के समर्थन में सामाजिक संगठन जनता की आवाज के कार्यकर्ताओं ने रविवार को छात्रा के घर उसके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को न्याय की लड़ाई में साथ देने के लिए आश्वस्त किया। पत्रकारों से बातचीत में संगठन के संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता ने योगी सरकार पर आरोप लगाया कि चिन्मयानंद को बचाने का काम किया जा रहा है। इसीलिए धारा 376 के तहत कार्रवाई न करते हुए धारा 376 सी लगाई गई।