पिंक लाइन की लंबाई 59 किमी है, जो कि दिल्ली मेट्रो की सबसे लंबी लाइन है। इसे रिंग लाइन के नाम भी जाना जाता है। इस लाइन के सभी सेक्शन खुलने के बाद भी स्थिति ऐसी है कि ट्रेनों को सीबीटीसी सिस्टम या बिना चालक के नहीं दौड़ाया जा सकता है। इसका कारण मयूर विहार पॉकेट-1 और त्रिलोकपुरी मेट्रो स्टेशन के बीच 200 मीटर जमीन के टुकड़े पर चल रहे विवाद का समाप्त न होना है। साथ ही यात्रियों को मयूर विहार पॉकेट-1 से त्रिलोकपुरी पहुंचने के लिए ब्लू लाइन पर घूमकर जाना होगा, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।