फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: पुलिसवालों की आंखों के सामने ऐसे भागा कैदी

विज्ञापन
1 of 5
सिविल कोर्ट परिसर में हवालात के गेट पर हेड कांस्टेबल की आंख में मिर्च पाउडर झोंक से सजायाफ्ता कैदी विनीत राघव फरार हो गया। उसे वर्ष 2009 में टूरिस्ट बस पर हमले के आरोप में जिला जेल से सोमवार को चार अन्य कैदियों के साथ एसीजेएम कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। विनीत के भागने की खबर फैली तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस ने नगर और आसपास थाना क्षेत्रों में कांबिंग कराई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने घायल एचसीपी को सरकारी जटिया अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

तस्वीरें: पुलिसवालों की आंखों के सामने ऐसे भागा कैदी

2 of 5
अरिनयां थाना क्षेत्र के कमालपुर निवासी विनीत राघव ने वर्ष 2009 में एक टूरिस्ट बस पर हमला कर कई यात्रियों को लहूलुहान कर दिया था। वहीं, वर्ष 2010 में सुरेंद्र तोमर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में दोषी पाए जाने पर विनीत राघव को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। सीओ आरएल निरंजन की मानें तो टूरिस्ट बस पर हमले के आरोपी विनीत राघव को सोमवार को जिला जेल से खुर्जा में एसीजेएम कोर्ट में पेशी पर लाया गया था।
विज्ञापन

तस्वीरें: पुलिसवालों की आंखों के सामने ऐसे भागा कैदी

3 of 5
उसे पुलिस वाहन से लाकर कोर्ट परिसर की हवालात में बंद किया गया। पेशी पर आए दूसरे चार कैदियों को हवालात से निकाल कर हथकड़ी लगाते वक्त विनीत अचानक हवालात से निकाला और हेड कांस्टेबल मांगेराम की आंख में मिर्च पाउडर झोंककर भाग निकला। उस वक्त हवालात गेट पर सुरक्षा में तैनात तीन पुलिस कर्मी और चार कैदी देखते रह गए। सिविल कोर्ट परिसर की हवालात से कैदी के भागने की सूचना पर पुलिस ने नगर क्षेत्र, हाईवे और आसपास थाना क्षेत्रों में कांबिंग कराई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

तस्वीरें: पुलिसवालों की आंखों के सामने ऐसे भागा कैदी

4 of 5
सजायाफ्ता कैदी विनीत राघव का हेड कांस्टेबल की आंखों में मिर्ची पाउडर झोक कर पुलिस कस्टडी से भागना सोची समझी साजिश का नतीजा है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कचहरी परिसर से बाहर निकलते ही विनीत राघव अज्ञात बाइक पर सवार होकर भागा है। यानी कैदी को पुलिस कस्टडी से भगाने की साजिश को अंजाम तक पहुंचाने के लिए पहले से ही कचहरी परिसर के बाहर कोई बाइक पर उसका इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: पुलिसवालों की आंखों के सामने ऐसे भागा कैदी

5 of 5
हवालात गेट के पास तुलसी तंबाकू की पुड़िया मिर्च पाउडर से सनी मिली है। इसके चलते आशंका जताई जा रही है कि साजिशकर्ता ने कैदी विनीत राघव को ऐसी ही दूसरी पुड़िया में मिर्च पाउडर उपलब्ध कराई, जिससे वह पुलिस कस्टडी से भगाने में सफल रहा। हालांकि हवालात और जेल से लाए गए कैदियों की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों ने कैदी विनीत राघव से सोमवार को कचहरी परिसर या हवालात में किसी के मिलने आने की बात से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें