डूबते सूरज को अर्घ्य देती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
प्रशासन की नहीं मिली मंजूरी, छठ घाट रखे सूने
जिले में शुक्रवार को एसजीएम नगर, खेड़ीपुल, अशोका एंक्लेव, सेक्टर-3 , 7, 22, 23, राजीव कॉलोनी, सेक्टर-46 और 48 बनाए गए छठ घाट सूने रहे। हर साल श्रद्धालुओं इन तालाबों (घाट) के पानी में खड़े होकर डूबते सूरज को अर्घ्य देते है। इन घाटों पर उत्सव का माहौल रहता है। परंपरागत गीतों की धूम तथा ढोलों की थाप के साथ श्रद्धालु पूजा स्थल पहुंचते है। श्रद्धालुओं आतिशबाजी करती है।