फल सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन केमिकल से पके फल सेहत बिगाड़ सकते हैं। सेक्टर-23 में रहने वाली सिद्धि अग्रवाल ने सेक्टर के बाहर से तरबूज खरीदा। घर लेकर पहुंचीं तो उसमें झाग निकलना शुरू हो गया।
विज्ञापन
2 of 5
demo pic
रातभर झाग निकलता रहा। सिद्धि ने इसकी शिकायत जिला प्रशासन से लेकर फूड विभाग तक से की, लेकिन कोई सैंपल लेने नहीं आया। इसके बाद उसने इसकी शिकायत प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से की है। देखने में यह तरबूज सामान्य लग रहा था।
विज्ञापन
3 of 5
demo pic
सिद्धि ने बताया कि शुक्रवार रात उन्होंने सेक्टर के बाहर से तरबूज खरीदकर घर लाकर कुछ देर रख दिया। इसके बाद उसमें से झाग निकलने लगा। गौरतलब है कि इन दिनों फल जल्दी पकाने और रंगत निखारने के लिए केमिकल का प्रयोग किया जा रहा है।
4 of 5
demo pic
इससे पेट में संक्रमण हो सकता है। फल पकाने के लिए एथलीन गैस, कार्बाइड आदि का प्रयोग होता है, जो मानव के लिए हानिकारक हैं। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रेनू सिंह ने बताया कि रविवार को तरबूज का सैंपल लिया जाएगा।
इन बातों का रखें ध्यान
- फल खाने से पहले अच्छी तरह से धो लें।
- प्राकृतिक रूप से पके फल का स्वाद अच्छा होता है।
- हरी और पत्तेदार सब्जियों के पत्तों के ऊपरी आवरण पर खतरनाक रासायनों के अवशेष होते हैं। इसलिए उन्हें अच्छी तरह धोएं।