शहरवासियों पर अभी से नए वर्ष के उत्सव का सुरूर छाने लगा है। इसके लिए लोग विदेशों में जाकर जश्न मनाने की तैयारी कर रहे हैं तो देश में गोवा लोगों का सबसे पसंदीदा स्थल हैं।
विज्ञापन
2 of 8
goa
इस मौके को भुनाने के लिए टूर ऑपरेटर भी लोगों को लुभावने ऑफर दे रहे हैं। पिछले वर्ष नोटबंदी के कारण नए साल पर टूर ऑपरेटरों का काम मंदा था, मगर इस बार उनके पास अभी से बुकिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन
3 of 8
goa
नए साल के जश्न में अभी दस दिन बाकी हैं, मगर लोगों ने नए साल का स्वागत पूरे जोश और उमंग से करने के लिए अभी से बुकिंग करवानी शुरू कर दी है। शहर से बाहर जाकर नव वर्ष को मनाने की तैयारी में जुटे लोगों के लिए हिल स्टेशनों के साथ ही गोवा उनका पसंदीदा स्थान है।
4 of 8
manali
मनाली में एडवेंचर टूर की पेशकश कर रहे मिलन टूर एंड ट्रैवल्स के संचालक साहिल कुमार के मुताबिक, मनाली में होटल की बुकिंग जबरदस्त है। हालत यह है कि न्यू ईयर को लेकर बड़े होटल लगभग फुल हो चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 8
manali
ऐसे में अब जाने का प्लान बनाने वाले लोगों को छोटे होटलों का रुख करना पड़ेगा। लोग बर्फबारी के बीच नए साल का स्वागत करना चाहते हैं। इसके अलावा युवाओं में सबसे ज्यादा क्रेज गोवा का है। छोटे पैकेज तो खत्म हो गए हैं।
विज्ञापन
6 of 8
malaysia
युवा जोड़ों को खूब भा रहा है विदेश
हाल ही में शादियों का सीजन गया है। ऐसे में विदेश में जाकर नव वर्ष मनाने वाले युवा जोड़ों में मलेशिया काफी लोकप्रिय है। साहिल ने बताया कि उन्होंने मलेशिया के लिए चार पैकेज बुक किए हैं। इसके अलावा बाली, मॉरीशस और फुकेट के लिए भी बुकिंग चल रही है।
विज्ञापन
7 of 8
malaysia
नोटबंदी व जीएसटी के कारण धंधा हो गया था मंदा
पिछले साल नवंबर में हुई नोटबंदी व इस साल जुलाई में जीएसटी के कारण टूर एंड ट्रैवल्स का धंधा काफी मंदा हो गया था। लोग अपनी जरूरत के हिसाब से ही किफायत के हिसाब से खर्च कर रहे थे। घूमना फिरना तो उनकी लिस्ट में अंत तक भी नहीं था। साहिल के अनुसार मगर अब थोड़ी राहत है। लोग आर्थिक आपातकाल से थोड़ा उभरे हैं और अब सैर सपाटे के लिए निकल रहे हैं। इससे टूर ऑपरेटरों को थोड़ी राहत मिली है।
होटल व फार्म हाउस में भी चल रही बुकिंग
जो लोग नए साल पर घूमने फिरने नहीं जा सकते हैं, वे लोग नव वर्ष के स्वागत के लिए धूमधड़ाके की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए होटलों और फार्म हाउस में भी बुकिंग चल रही है। नव वर्ष पर शहर के होटल व रेस्तरां विशेष पार्टियों का आयोजन होगा। इनमें नामी व तेजी से उभरते गायकों के साथ ही सूफी गायकों की प्रस्तुति के साथ ही खाने-पीने का मौका मिलेगा। इसके लिए 2000 रुपये से लेकर 9000 रुपये तक में पैकेज उपलब्ध हैं।