गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
मध्य दिल्ली के पटेल नगर इलाके में तलाकशुदा पत्नी से बदला लेने के लिए एक टेटू आर्टिस्ट ने उसके भाई पर गोली चलवा दी। उसकी योजना थी कि भाई के देखने उसकी पूर्व पत्नी अस्पताल आएगी तो वह उसकी हत्या कर देगा। इससे पूर्व ही पुलिस ने आरोपी विशाल शर्मा (32), उसके तीन साथियों रामदेव (25), अक्षय (25), गुड्डू कुमार (23) और गर्लफ्रेंड ताशी (26) को दबोच लिया। इनके पास से दो पिस्टल, पांच मैगजीन, एक केटीएम ड्यूक बाइक, एक कार, हेलमेट व अन्य सामान बरामद किया गया है। दरअसल महिला अपनी चार साल की बेटी की कस्टडी चाहती थी, जो विशाल के पास थी। विशाल बेटी से किसी भी कीमत पर दूर नहीं होना चाहता था। इसीलिए पूर्व पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए उसने लोकल बदमाशों का सहारा लिया।