फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो प्रद्युम्न के हत्यारे को ऐसे पकड़ लेगी CBI, उठाया है ये ठोस कदम

Sun, 24 Sep 2017 08:22 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 6
pradyuman murder case - फोटो : अमर उजाला
गरुग्राम के चर्चित प्रद्युम्न हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी बस कंडक्टर अशोक कुमार को रविवार को सीबीआई टीम रयान इंटरनेशनल स्कूल लेकर पहुंची।   
 
विज्ञापन

2 of 6
pradyuman murder
बताया जा रहा है कि आज ही उसे स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी अशोक कुमार और माली हरपाल सिंह दोनों को स्कूल लाया गया है। जानकारी मिली है कि स्कूल में क्राइम सीन रिक्रिएट किया जा रहा है। इससे प्रद्युम्न की हत्या की गुत्थी सुलझाने में सीबीआई टीम को मदद मिल सकेगी।
 
विज्ञापन

3 of 6
pradyuman murder
मालूम हो इससे पहले प्रद्युम्न मर्डर केस के तीनों आरोपियों कंडक्टर अशोक कुमार, रेयान स्कूल मैनेजमेंट के फ्रांसिस थॉमस और जायेस थॉमस को कोर्ट ने सीबीआई की अपील पर रिमांड पर दे दिया था। इन तीनों आरोपियों को इस सनसनीखेज हत्याकांड के सिलसिले में गुड़गांव पुलिस ने गिफ्तार किया था। सीबीआई की टीम इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
 

4 of 6
pradyuman murder
​सीबीआई जांच शुरू होने के बाद प्रद्युम्न के पिता वरुण ठाकुर ने कहा था कि अब वह संतुष्ट हैं। इस मामले की जांच सीबीआई ने शुरू कर दी है। उन्हें विश्वास है कि सीबीआई इस मामले की तह तक जाएगी और सही रिपोर्ट पेश करेगी। सीबीआई को चाहिए कि वह रेयान स्कूल के टॉप मैनेजमेंट के खिलाफ भी कार्रवाई करे, ताकि ऐसी घटनाएं किसी भी स्कूल में ना हो।
 
विज्ञापन

5 of 6
pradyuman murder case
स्कूल में भयंकर खामियां
हरियाणा सरकार द्वारा गठित तीन सदस्यीय टीम ने अपनी जांच में रेयान स्कूल में भयंकर कमियां पाई थी। जांच रिपोर्ट के मुताबिक, रेयान इंटरनेशनल स्कूल के सीसीटीवी कैमरे खराब पाए गए थे। ड्राइवर और कंडक्टर छात्रों के टॉयलेट का ही इस्तेमाल किया करते थे। रेयान स्कूल की बाउंड्री वॉल टूटी हुई थी, जिससे स्कूल के अंदर आना जाना बेहद आसान था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रद्युमन
ये है पूरा मामला
बताते चलें कि रेयान इंटरनेशनल स्कूल में दूसरी क्लास में पढ़ने वाले 7 साल के छात्र प्रद्युम्न ठाकुर के साथ कुकर्म की कोशिश के बाद उसकी गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस मामले में बस कंडक्टर अशोक समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अशोक कुमार ने पहले अपना जुर्म कबूल किया, लेकिन अब इससे इंकार कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें