मेवात जिले के पिनगवां खंड के गांव रीठट में बरसात के कारण शनिवार रात मकान गिरने से एक ही परिवार के नौ सदस्य घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। रविवार को सभी पांच घायलों की हालत में सुधार होने पर छुट्टी दे दी गयी।
विज्ञापन
2 of 5
अस्पताल में इलाज के दौरान घायल
- फोटो : अमर उजाला
जिला पार्षद एवं पूर्व सरपंच मुमताज अली ने बताया कि मोरमल का परिवार रात के वक्त घर में सो रहा था। इस दौरान अचानक मकान गिर गया ,जिससे पूरा परिवार दब गया।
विज्ञापन
3 of 5
गांव रीठट के घायलों का मेडिकल काँलेज में उपचार करते चिकित्सक
- फोटो : अमर उजाला
पता लगते ही आसपास के लोगों ने सभी को मलबे से बाहर निकला और अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में नसीम पुत्र इरफान, मुस्ताक पुत्र मोरमल, मुनैद पुत्र इरफान, ताहिरा पुत्री मोरमल, राशीदन पत्नी मोरमल, राहिला पुत्री मोरमल, फरहान पुत्र इरफान, फैजान पुत्र इरफान और जानिस्ता पुत्री मोरमल शामिल हैं।
4 of 5
demo pic
पीड़ित गरीब हैं जो परिवार के साथ एक ही मकान में रहते थे। मकान गिरने और सारा सामान मलबे में दब कर नष्ट होने की वजह से अब वो पूरी तरह आसमान के नीचे आ गया है।