गुरुग्राम के भोंडसी स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में हुए प्रद्युमन हत्याकांड के बाद शनिवार को सीबीआई ने स्कूल पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शनिवार को चार गाडिय़ों में सवार होकर सीबीआई के करीब 15 अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने संबंधित दस्तावेज व सबूत एकत्र करने में जुट गई।
विज्ञापन
2 of 7
pradyuman murder case
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान टीम ने स्कूल में टीचर व स्टाफ से भी पूछताछ की। शनिवार सुबह करीब 8 बजे से ही स्कूल में सीबीआई टीम पहुंचने की सूचना फैलने लगी थी। यहां स्कूल स्टाफ का आना शुरू हो गया था। नया भर्ती किया गया स्टाफ का भी स्कूल में प्रवेश होने लगा था। कुछ नॉन टीचिंग स्टाफ को पुलिस बस में लेकर स्कूल लाया गया।
विज्ञापन
3 of 7
pradyuman murder case
- फोटो : अमर उजाला
सुबह करीब साढ़े 11 बजे सीबीआई की पहली गाड़ी स्कूल में आई। इसमें तीन अधिकारी मौजूद थे। अधिकारी बिना किसी से बात किए स्कूल में प्रवेश कर गए। करीब 10 मिनट बाद गृह मंत्रालय के अधिकारियों के साथ-साथ दो सीबीआई की अन्य गाडिय़ां भी स्कूल में पहुंच गई।
4 of 7
pradyuman murder case
- फोटो : अमर उजाला
सीबीआई के एक अधिकारी ने स्कूल में प्रवेश करने से पूर्व पत्रकारों को बताया कि यहां 12 सदस्यीय टीम पहुंची है जिसमें फोरेंसिक टीम शामिल है। इसके अलावा एक एसपी व दो डीएसपी भी यहां जांच के लिए पहुंचे हैं। सूत्रों ने बताया कि स्कूल में प्रवेश करने के बाद से टीम ने सभी दस्तावेज अपने कब्जे में लेने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
5 of 7
pradyuman murder case
- फोटो : अमर उजाला
स्कूल के अंदर घटनास्थल को डी-सील किया गया और मौके का मुआयना किया। इसके साथ ही यहां स्कूल स्टाफ से भी पूछताछ शुरू कर दी गई। दोपहर करीब 2 बजे टीम के कुछ अधिकारियों ने स्कूल से पुलिस आयुक्त कार्यालय के लिए रूख कर लिया।
विज्ञापन
6 of 7
pradyuman murder case
- फोटो : अमर उजाला
टीम के अधिकारी ने बताया कि यहां मामले की जांच में जरूरत पढने पर आरोपी को स्कूल में भी लाया जा सकता है। इसके साथ ही सीन को भी री-क्रिएट किया जा सकता है। उधर, मृतक छात्र प्रद्युमन के पिता बरुण ठाकुर ने कहा कि भले ही मामला देरी से सीबीआई को सौंपा गया हो और शनिवार से जांच शुरू की गई हो।