मानेसर के मारुति प्लांट में वेतन वृद्धि को लेकर शनिवार सुबह विवाद भड़क उठा। सुबह की शिफ्ट के दौरान प्लांट के गेट के बाहर हंगामा हुआ। कैजुअल कर्मचारियों ने मांग की कि उनका भी वेतन बढ़ाया जाए। कर्मचारियों ने इसे लेकर काफी नारेबाजी की। (सभी फोटोः ओमप्रकाश/अमर उजाला, गुड़गांव)
विज्ञापन
मारुति प्लांट में भड़का बवाल, गेट के बाहर जबरदस्त हंगामा
2 of 8
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसने कर्मचारियों को मौके से खदेड़ा। आसपास के गांव वाले भी कंपनी के सपोर्ट में खड़े हो गए। कर्मचारी नेताओं ने कहा गांव वालों ने कर्मचारियों के साथ की गाली-गलौज। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात। कांट्रैक्ट कर्मचारी नहीं गए प्लांट में।
विज्ञापन
मारुति प्लांट में भड़का बवाल, गेट के बाहर जबरदस्त हंगामा
3 of 8
मारुति विवाद भड़कने के बाद पुलिस आयुक्त ने ली अधिकारियों की बैठक। मुख्य सचिव से लेकर पुलिस महानिदेशक की है पूरे मामले पर सीधे नजर। मौके से पुलिस ने कई कर्मचारियों को लिया हिरासत में। गौरतलब है कि शुक्रवार को मारुति सुजूकी इंडिया लिमिटेड में पिछले काफी समय से लंबित वेतन समझौता लागू कर दिया गया है। इससे कंपनी के 5,354 कर्मचारियों में खुशी की लहर है। यह समझौता यूनियन और प्रबंधन के बीच बृहस्पतिवार रात हुई लंबी बैठक के दौरान हुआ। यह तीन वर्षों के लिए लागू होगा।
मारुति प्लांट में भड़का बवाल, गेट के बाहर जबरदस्त हंगामा
4 of 8
समझौते के अनुसार पहले वर्ष कर्मचारियों के वेतन में प्रतिमाह 8,400 रुपये की वृद्धि होगी। इसके अलावा कर्मचारियों के और लाभ की भी घोषणा की गई है। कंपनी यूनियन और प्रबंधन के बीच यह समझौता 40 बैठकों के बाद फाइनल हो सका है।
विज्ञापन
मारुति प्लांट में भड़का बवाल, गेट के बाहर जबरदस्त हंगामा
5 of 8
बैठक में मारुति के तीनों प्लांटों के यूनियन प्रतिनिधि मौजूद रहे।
यूनियनों में मारुति उद्योग कामगार यूनियन, मारुति सुजूकी वर्कर्स यूनियन
और मारुति सुजूकी पॉवर ट्रेन एंप्लाइज यूनियन के नाम शामिल हैं। वेतन
समझौता एक अप्रैल, 2015 से 31 मार्च 2018 तक लागू होगा। समझौते के अनुसार
कर्मचारियों का एरियर इसी माह के अंत में कंपनी अदा कर देगी।
विज्ञापन
मारुति प्लांट में भड़का बवाल, गेट के बाहर जबरदस्त हंगामा
6 of 8
बैठक में यह भी तय हुआ कि जो कर्मचारी बस सुविधाओं का इस्तेमाल नहीं करते उन्हें नई मारुति कार खरीदने के लिए कंपनी 2000 रुपये प्रति माह सात वर्षों तक देगी।
विज्ञापन
मारुति प्लांट में भड़का बवाल, गेट के बाहर जबरदस्त हंगामा
7 of 8
वहीं सामान्य लाभ वाले मामलों में औसतन 1500 रुपये भुगतान किया जाएगा। कंपनी के प्रबंधक निदेशक आयुकावा ने तीनों यूनियनों व कमेटी के एक साथ शांतिपूर्ण समझौता होने पर खुशी जाहिर की है।
मारुति प्लांट में भड़का बवाल, गेट के बाहर जबरदस्त हंगामा
8 of 8
कर्मचारियों को उपहार के तौर पर एकमुश्त 3000 रुपये दिए जाएंगे। इस मौके पर मारुति उद्योग कामगार यूनियन के कुलदीप जांघू, कंपनी के एचआर एग्जीक्यूटिव योशिकाज़ू ओजावा, सीएस राजू, राजीव गांधी, क्षेत्रीय प्रबंधक एसजी मणि सहित अन्य लोग मौजूद रहे।