इस कार में सवार थे 7 युवा लड़के-लड़कियां, एक झटके में बुझ गए कई घरों के चिराग
Mon, 22 May 2017 01:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
सार
फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़ गिरी कार, तीन की मौत
- पंजाबी बाग में हुआ हादसा, परीक्षा देने नरेला जा रहे थे सात परीक्षार्थी
- हादसे में चार अन्य घायलों की स्थिति गंभीर, लापरवाही से वाहन चलाने से मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
पंजाबी बाग इलाके में सोमवार सुबह तेज रफ्तार होंडा सिटी कार रेलवे फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गई। हादसे में कार में सवार बीबीए प्रथम वर्ष के दो छात्रों व एक छात्रा की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
2 of 8
कार सवार सभी गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय से संबद्ध दिल्ली इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज रिसर्च में पढ़ते हैं। हादसे के वक्त सभी कार से नरेला स्थित आईपी कॉलेज में परीक्षा देने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
3 of 8
- फोटो : ani
घायलों में से तीन का इलाज एम्स के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है जबकि एक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पंजाबी बाग थाने में लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
4 of 8
car accident
सोमवार सुबह करीब 9 बजे पुलिस को पंजाबी बाग फ्लाईओवर से होंडा वी टेक कार के गिरने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल सात युवक-युवतियों को इलाज के लिए पास के आचार्य भिक्षु अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
5 of 8
जहां डॉक्टरों ने सरस्वती गार्डन रमेश नगर निवासी संचित और बलजीत नगर निवासी रितू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, भजनपुरा निवासी ऋषभ, यमुना विहार निवासी राजा और इंद्रपुरी निवासी गरिमा को एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
6 of 8
वहीं, ईस्ट पंजाबी बाग निवासी रजत को गंगाराम और प्रणव को शालीमार बाग स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान सोमवार शाम रजत ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
7 of 8
जांच में पता चला कि सभी युवक युवतियां रोहिणी स्थित दिल्ली इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज रिसर्च में पढ़ते हैं और नरेला स्थित आईपी कॉलेज में प्रथम वर्ष की दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा देने जा रहे थे। सभी ईस्ट पंजाबी बाग में रजत के घर से कार में सवार होकर रवाना हुए थे। कार को रजत चला रहा था।
स्थानीय लोगों के मुताबिक घटना के समय लोगों ने ब्रेक लगने की तेज आवाज सुनी और फिर कार फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे आ गिरी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे के बारे अभी कुछ कह पाना जल्दबाजी होगी। कार की तकनीकी जांच व घायलों के बयान होने के बाद ही हादसे के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।