राजधानी में शुक्रवार को ईद उल जुहा(बकरीद) हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। मुस्लिम समुदाय के लाखों लोगों ने सुबह मस्जिदों में पहुंच कर ईद की नमाज अदा की। (सभी फोटो: अनिल कुमारा/अमर उजाला, नई दिल्ली)
विज्ञापन
राजधानी में हर्षोल्लास के साथ मना ईद उल जुहा, देखिए तस्वीरें
2 of 9
इस दौरान बच्चों, युवकों और बुजुर्गों ने एक दूसरे को ईद की बधाई दी। वहीं जामा मस्जिद के शाही इमाम अहमद बुखारी और फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना डॉ. मुफ्ती मोहम्मद मुकर्रम ने अपनी-अपनी तकरीर में अमन शांति का पैगाम दिया।
विज्ञापन
राजधानी में हर्षोल्लास के साथ मना ईद उल जुहा, देखिए तस्वीरें
3 of 9
राजधानी में ईद उल जुहा की रौनक कई दिनों से दिखाई दे रही थी, मगर बृहस्पतिवार की शाम से ईद की खुशी अपने चरम पर थी। लोग नए कपड़े पहनकर ईद उल जुहा की नमाज अदा करने पहुंचे।
राजधानी में हर्षोल्लास के साथ मना ईद उल जुहा, देखिए तस्वीरें
4 of 9
जहां नमाज अदा करने के विशेष प्रबंध किए गए थे। लोग समय से पहले ही मस्जिदों में नमाज अदा करने पहुंच गए थे। जामा मस्जिद और फतेहपुरी शाही मस्जिद में सबसे ज्यादा लोग पहुंचे।
विज्ञापन
राजधानी में हर्षोल्लास के साथ मना ईद उल जुहा, देखिए तस्वीरें
5 of 9
लोगों ने नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे को ईद की बधाई दी। इस दौरान बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। नमाज अदा करने के बाद वे काफी देर तक मस्जिद परिसर में इधर-उधर चहकते घूमते रहे।
विज्ञापन
राजधानी में हर्षोल्लास के साथ मना ईद उल जुहा, देखिए तस्वीरें
6 of 9
उन्होंने भी एक-दूसरे को ईद की बधाई दी। नमाज अदा करने से पहले जामा मस्जिद के शाही इमाम अहमद बुखारी एवं फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना डॉ. मुफ्ती मोहम्मद मुकर्रम ने अपनी-अपनी तकरीर में अमन चैन का पैगाम दिया।
विज्ञापन
राजधानी में हर्षोल्लास के साथ मना ईद उल जुहा, देखिए तस्वीरें
7 of 9
इस दौरान उन्होंने हजरत इब्राहिम और उनके बेटे हजरत इस्माइल के बलिदान की कहानी जिक्र किया। उन्होंने मुस्लिमों से इस्लाम से संबंधित कायदे कानूनों का सच्चे तरीके से अनुसरण करते हुए अल्लाह ताला व उनके पैगंबर से मोहब्बत करने की अपील की।
राजधानी में हर्षोल्लास के साथ मना ईद उल जुहा, देखिए तस्वीरें
8 of 9
उन्होंने कहा कि इस्लाम ऐसा धर्म है जो आपसी स्नेह और भाईचारा का हिमायती रहा है। मस्जिदों के बाहर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध थे।बकरीद पर कुर्बानी देने की परंपरा है। इसके चलते मुस्लिम पशुओं की कुर्बानी देते हैं और कुर्बानी देने का सिलसिला तीन तक चलता है।
राजधानी में हर्षोल्लास के साथ मना ईद उल जुहा, देखिए तस्वीरें
9 of 9
मस्जिदों में नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने घरों में जाकर कुर्बानी दी और कई तरह के पकवान बनाए और एक दूसरे के घर दावत में पहुंचे। बकरीद के मौके पर अन्य धर्म के लोगों ने भी अपने मुस्लिम दोस्तों को ईद की बधाइयां दीं और दावत में शरीक हुए।