फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में भर्ती के दौरान लंबाई बढ़ाने के लिए एक अभ्यर्थी ने कर डाला ऐसा काम कल्पना करना भी मुश्किल

Sat, 05 May 2018 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 7
sena bharti - फोटो : अमर उजाला
सेना भर्ती रैली में बृहस्पतिवार को एक अभ्यर्थी ने चयनित होने के लिए ऐसा कुछ कर लिया, जिसकी कल्पना भी मुश्किल है। (सभी फोटोः अमर उजाला)
विज्ञापन

2 of 7
sena bharti - फोटो : अमर उजाला
अभ्यर्थी ने अपना सिर पत्थर से फोड़ लिया, ताकि सिर पर सूजन आने से कुछ सेंटीमीटर उसकी लंबाई बढ़ जाए और उसका चयन हो जाए। अधिकारियों ने बारीकी से जांच की तो मामला पकड़ा में आया।
विज्ञापन

3 of 7
sena bharti - फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर भर्ती के लिए फर्जी निवास प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज लेकर अभ्यर्थी आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी अधिकारियों ने दो दर्जन से अधिक अभ्यर्थियों को पकड़ा। दौड़ के दौरान पांच पेसर भी पकड़े गए।

4 of 7
sena bharti - फोटो : अमर उजाला
कमला नेहरू नगर मैदान में सेना की भर्ती रैली चल रही है। बृहस्पतिवार को भर्ती के लिए मुरादाबाद जनपद के युवाओं को बुलाया गया। इसमें 7289 युवा रजिस्टर्ड थे, जिसमें से 4347 युवा ही ग्राउंड में पहुंचे। 409 युवाओं को निर्धारित लंबाई से कम होने पर छांट दिया गया। जबकि 3938 युवा भर्ती के लिए दौड़े। 290 युवाओं को दौड़ के बाद अंतिम रूप से चयनित किया गया। तीसरे दिन 25 फर्जी डाक्यूमेंट्स और 18 एडमिट कार्ड वाले अभ्यर्थी पकड़े गए।
विज्ञापन

5 of 7
sena bharti - फोटो : अमर उजाला
भर्ती रैली के दौरान अभ्यर्थी हर तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। बृहस्पतिवार को मुरादाबाद से आए अंकित कुमार ने अपने शरीर की लंबाई को ज्यादा करने के लिए सिर को पत्थर मार कर फोड़ लिया। इससे उनके सिर में सूजन आ गई। जब उनकी लंबाई मापी गई तो निर्धारित से थोड़ी ज्यादा निकली।(फोटो में पेसर उज्जवल)
विज्ञापन

6 of 7
sena bharti - फोटो : अमर उजाला
बाद में अधिकारियों को कुछ शक हुआ तो उसके सिर को अच्छी तरह से चेक किया गया। उसका सिर सूजा हुआ था। पूछने पर अंकित ने सभी बातेें बता दी। वहीं तीसरे दिन भी फर्जी निवास प्रमाण पत्र और कागजात लेकर ग्राउंड में आने वाले युवा कम नहीं हुए। मिली जानकारी के मुताबिक दो दर्जन भर से ज्यादा युवाओं को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
sena bharti - फोटो : अमर उजाला
किसी के पास फर्जी निवास प्रमाण पत्र था तो किसी के पास जाति प्रमाण पत्र या एडमिट कार्ड नहीं था। हर अभ्यर्थी के फार्म व दस्तावेजों की ऑनलाइन चेकिंग की जा रही है। खासतौर से दौड़ में पास होने के बाद अन्य शारीरिक परीक्षा देने पहुंच रहे अभ्यर्थियों से उनके घर का पता, स्कूल, जनपद का कोई विशिष्ट स्थान, तहसील, थाना आदि की जानकारी ली जाती है। (फोटो में पेसर विपिन कुमार)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें