फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार थोड़ी अलग है डीयू में दाखिला प्रक्रिया, जानिए क्या है माथापच्ची

Sat, 04 Jun 2016 11:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2016-17 के लिए मंगलवार को शुरू हुई ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया इस बार थोड़ी अलग है।
विज्ञापन

2 of 7
डीयू दाखिला
दाखिला नियमों में तो कोई खास बदलाव नहीं हुए है, लेकिन आवेदन करने के लिए ऑनलाइन फॉर्म के कारण छात्रों को थोड़ी माथापच्ची करनी
पड़ रही है। 
विज्ञापन

3 of 7
डीयू दाखिला
लिहाजा दाखिले की इन्हीं एबीसीडी को जानने के लिए ओपन डेज सेशन के दूसरे दिन भी छात्रों व अभिभावकों की भीड़ पहुंची। नॉर्थ कैंपस स्थित कांफ्रेंस सेंटर में ओपन डेज के दूसरे दिन दो सेशन हुए। 
 

4 of 7
डीयू दाखिला
डिप्टी डीन डॉ. गुरप्रीत सिंह टुटेजा व डिप्टी डीन (नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट) डॉ. सांता क्रूज सिंह ने छात्रों के सवालों के जवाब दिए। छात्रों व अभिभावकों को दाखिले को लेकर कुछ कंफ्यूजन अब भी है, जिन्हें विशेषज्ञ बेहद आसानी से सुलझा रहे हैं। छात्रों को बार-बार यह हिदायत दी गई कि इस बार उन्हें ईसीए व स्पोर्ट्स के लिए भी इसी आवेदन फॉर्म से ऑनलाइन आवेदन करना है।
विज्ञापन

5 of 7
डीयू दाखिला
छात्रों के पूछे गए सवाल
1. क्या गैप ईयर वाले छात्रों को आवेदन करने में कोई नुकसान उठाना पड़ेगा?
उत्तर-गैप ईयर के आवेदकों को आवेदन करने में कोई नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा। बस उनके पास गैप ईयर को लेकर सभी जरूरी दस्तावेज होने
अनिवार्य हैं।
2. ओएमआर फॉर्म में एक साथ कितने कोर्सेज को भरा जा सकता है?
उत्तर-ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में एक साथ सभी कोर्सेज के लिए आवेदन किया जा सकता है। सभी कोर्सेज बेहतर हैं, लिहाजा कोर्सेज का विकल्प
भरते समय एक या दो कोर्सेज को भरने की बजाय सभी विकल्पों को भर दें। 55 कोर्सेज एक साथ भर सकते है।
विज्ञापन

6 of 7
डीयू दाखिला
3. डीयू में ऑनलाइन आवेदन कर दिया है, क्या ऑफलाइन आवेदन करने की भी जरूरत है?
उत्तर-डीयू में कोई ऑफलाइन आवेदन करने की व्यवस्था नहीं है। इस बार से ऑफलाइन आवेदन की व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है। केवल ऑनलाइन आवेदन का ही विकल्प है।
4. कट ऑफ जारी होने के बाद क्या दाखिला पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलेगा?
उत्तर-कॉलेजों में केवल कट ऑफ के आधार पर दाखिले होते हैं। इसमें पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दाखिला नहीं होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डीयू दाखिला
5. ईसी-स्पोर्ट्स कोटे के लिए कैसे आवेदन करना है?
उत्तर-इस बार ईसीए-स्पोर्ट्स कोटे के ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था की गई है। 
6. साइंस, ह्यूमेनिटीज व कॉमर्स में कोर्सेज का कैसे चुनाव करना है?
उत्तर-डीयू में साइंस कोर्सेज के लिए बेस्ट थ्री फिजिक्स, केमिस्ट्री व मैथ (पीसीएम) व पीसीबी (फिजिक्स, केमिस्ट्री व बॉयोलॉजी) के फॉर्मूले से ह्यूमेनिटीज व कॉमर्स में बेस्ट फोर के फॉर्मूले से दाखिले होते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें