साइबर सिटी में बुधवार को ‘वॉयस ऑफ यूनिटी’ कार्यक्रम में देशभक्ति और मनोरंजन की छठा बिखरी। शहर के सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 400 स्कूलों के 51,000 विद्यार्थियों ने जिस समय राष्ट्रगीत वंदे मातरम का गायन शुरू किया उस समय देशभक्ति का सैलाब उमड़ने लगा।
विज्ञापन
2 of 5
देशभक्ति गीत बजते ही हरियाणा के मुख्यमंत्री ने भी देश की शान में तिरंगा लहराया।
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रगीत की स्वर लहरियां जिस समय वातावरण में तैर रही थीं हर कोई सावधान मुद्रा में भारत माता के चरणों में अपना शीश नवाता दिखा। यह कार्यक्रम हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन
3 of 5
गाने पर झूमते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद बॉलीवुड संगीतकार और गायक डॉ. पलाश सेन ने अपने यूफोरिया बैंड के साथ धमाल मचाना शुरू किया। पलाश के बैंड ने जैसे ही देशभक्ति और काफी प्रचलन में रहे गीत ये देश है वीर जवानों का, मस्तानों का, अलबेलों का....बजाना शुरू कि छात्र ही नहीं वहां मौजूद हर कोई झूमने को मजबूर हो गया। पूरे मंच पर छात्रों का नाचते-नाचते जमघट लग गया।
4 of 5
स्कूल परिसर में जुटे छात्र और शिक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
यही नहीं, यूफोरिया का बैंड यहीं नहीं थमा, बल्कि इसे आगे बढ़ाते हुए आगे जाने राम क्या होगा और जुगनी कोकलाची पर भी छात्रों को खूब झुमाया। मुख्यमंत्री की मंच पर मौजूदगी के दौरान सेन ने सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी पेश किया तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी जोश से भर गए और तिंरगे को कई बार लहराया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कराते हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल।
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में आए तबला वादक प्रशांत कपूर ने कहा कि वर्ष 2008 में अपनी आंखों की रोशनी खो दी थी। वॉयस ऑफ यूनिटी में तबला वादन करना यादगार रहेगा। मुझे इस बात का दुख नहीं है कि मैं देख नहीं सकता। तबला वादन को अब अपनी जिंदगी बना चुका हूं। दिसंबर 2016 में कोलंबो में आयोजित एक संगीत प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता था। अब तो इसी क्षेत्र में नाम कमाना है। वहीं, तबला वादक अद्याशा ने बताया कि वॉयस ऑफ यूनिटी कार्यक्रम में आकर काफी अच्छा लगा। डॉ. पलाश सेन के यूफोरिया बैंड के साथ तबले पर संगत करना बेहतरीन अनुभव रहा है।