किचन में कलछी चिमटा चलाने वाली 100 मम्मियों ने मुकाबला शुरू होते ही धुआंधार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। किसी ने क्रिकेट की पिच पर तो किसी ने फुटबॉल के ग्राउंड में। मौका था कुंसकैप्सकोलन इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को द मदर ऑफ ऑल स्पोट्र्स डे का आयोजन।
विज्ञापन
2 of 5
जीतने के बाद जीत का आनंद लेती मॉम्स।
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि इस आयोजन में सौ माताओं ने शिरकत की। सभी ने अपनी खेल प्रतिभा का बड़े ही बेजोड़ ढंग से प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में तीरंदाजी, शूटिंग, क्रिकेट, फुटबॉल, बॉस्केटबॉल, टेनिस, टेबल टेनिस, बैडमिंटन मॉम्स कबड्डी लीग व गोल्फ चैलेंज सहित कई अन्य खेलों का आयोजन किया गया। तीरंदाजी में अनुराधा ने प्रथम स्थान अर्जित किया।
विज्ञापन
3 of 5
खेल प्रतिभा का प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
बैडमिंटन मुकाबले में राशि गोयल ने प्रथम, अनूप द्वितीय और अपर्णा ने तृतीय स्थान अर्जित किया। स्क्वैश में मधुलिका कटारिया ने पहला और पूजा दरयान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीरंदाजी में अनुराधा ने श्रेष्ठता साबित करते हुए प्रथम, मधुलिका कटारिया ने दूसरा और एलेना ने तीसरा स्थान अर्जित किया।
4 of 5
जीत का जश्न।
- फोटो : अमर उजाला
गोल्फ में संगीता विजेता बनीं। राशि गोयल दूसरे और ज्योति तो तीसरे स्थान से ही संतोष करना पड़ा। कब्बडी लीग में बेस्ट प्लेयर्स का खिताब नेहा खान और मोयन राणा को मिला। इन सभी विजेता को प्रतियोगिता के अंत में मेडल प्रदान किया गया। कुसकैप्सकोलन एडवेंचर्स की निदेशक सुनीता नांबियर ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता का उद्देश्य खेल दिवस के माध्यम से लोगों को अच्छे स्वास्थ्य के प्रति प्रेरित करना है।
उन्होंने कहा कि अगर माताएं खुश और स्वस्थ्य रहेंगी तो बच्चे भी खुश और उत्सहित रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में उन जरूरतमंद माताओं के लिए भी कुछ विशेष गतिविधियों का आयोजन किया गया जो माताएं अपने बच्चों के साथ आई थीं। उनके लिए लजीज व्यंजनों का भी इंतजाम किय गया।