फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आफत बनकर आई आंधी, यूनीपोल से गिरे बोर्ड ने ली युवक की जान

Tue, 24 May 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 7
दुर्घटना में युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
तेज आंधी में डीएलफ मॉल के सामने लगा यूनीपोल से बोर्ड कार और बाइक पर गिर गया। हादसे में बाइक सवार युवक की  मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे युवक की हालत गंभीर है। बोर्ड प्राधिकरण का दिशा सूचक था। कार सवार घायल प्राथमिक उपचार के बाद घर चला गया।
विज्ञापन

2 of 7
दुर्घटना में युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि  बिहार के गोपालगंज के ऊंचा गांव निवासी मुन्ना (25) पुत्र वशिष्ठ राय और एटा निवासी पुष्पेंद्र कुमार फरीदाबाद के सरस्वती कॉलोनी में रामप्रकाश के मकान में किराये पर एक साथ रहते थे। दोनों एक साथ ही एसी रिपेयरिंग का काम करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
दुर्घटना में युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
सोमवार शाम को दोनों नोएडा में एसी रिपेयरिंग कर फरीदाबाद जा रहे थे। बाइक जब डीएलफ मॉल के सामने पहुंची तो आंधी में यूनीपोल से दिशा सूचक बोर्ड गिर गया और बाइक सवार दोनों युवक उसके नीचे दब गए। उसी समय बोर्ड के  नीचे आल्टो कार भी आ गई।बोर्ड के नीचे दबे युवकों को निकालने के लिए आसपास तैनात सुरक्षाकर्मी और अन्य लोगों ने प्रयास किया। 

4 of 7
दुर्घटना में युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
उसी समय एक जेसीबी वहां आ गई और उसकी मदद से बोर्ड को हटाकर घायलों को निकाला गया। घायल युवकों को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मुन्ना को मृत घोषित कर दिया। पुष्पेंद्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से बोर्ड, कार और बाइक को अलग कराया। हादसे से करीब आधा घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

5 of 7
दुर्घटना में युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
वहीं थाना 20 के इंस्पेक्टर अमरनाथ यादव आंधी में यूनिपोल से बोर्ड टूटकर बाइक और कार पर गिर गया। किसी की ओर से शिकायत नहीं की गई है। यदि कोई शिकायत देता है तो कार्रवाई की जाएगी। दिशा सूचक बोर्ड के नीचे आने वाली कार डीएल थ्रीसी बीएल-4491 है और कार का रजिस्ट्रेशन मनीष जोशी के नाम पर दर्ज है। पुलिस पता नहीं लगा पाई कि कार को चला कौन रहा था।
विज्ञापन

6 of 7
दुर्घटना में युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ राजेश प्रकाश के मुताबिक मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय कमेटी गठित कर दी गई है। एक सप्ताह में प्रकरण की रिपोर्ट प्रेषित करेगी। होर्डिंग ठेकेदार से लगवाया था। जांच में लापरवाही सामने आती है तो संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई की जाएगी। जांच में यह जरूर देखा जाएगा कि बोर्ड कमजोर लगाया गया था या फिर आंधी तेज थी, जिससे यह हादसा हुआ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दुर्घटना में युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
प्राधिकरण अफसरों ने डीएलएफ मॉल के अधिकारियों से एक सप्ताह में वहां लगने वाले जाम को खत्म करने के निर्देश दिए हैं। जाम दूर करने के लिए डीएलएफ और प्राधिकरण अफसरों की इसी सप्ताह बैठक है। एसीईओ राजेश प्रकाश ने बताया कि  मॉल के सामने अक्सर जाम लगता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें