शहर में रविवार को नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट एनईईटी हुआ। कई सेंटरों में इस तरह से चेकिंग हुई कि लड़कियों की आंखों से पानी निकल गया। छात्राओं के बाल खुलवाकर चेकिंग की गई। यहां तक की गले में पहनी चेन और रिंग तक को उतरवा दिया गया।
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : राजन राय
एपीजे स्कूल के बाहर आए अभिभावकों ने बताया कि एग्जाम में इतनी सख्ती बरती गई है कि जो छात्र 9.30 बजे से 5 मिनट भी लेट आए उन्हें एग्जाम सेंटर में अंदर जाने नहीं दिया गया।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : राजन राय
अभिभावकों ने बताया कि करीब 4 से 5 छात्रों इस वजह से एग्जाम नहीं दे पाएं। हालांकि स्टूडेंट्स का कहना था कि पिछले बार की तुलना में इस बार सरल पेपर आया था।
4 of 6
- फोटो : राजन राय
फिजिक्स के सवाल सबसे ज्यादा मुश्किल पूछे गए थे। पिछले साल पेपर लीक होने की वजह से एग्जाम चेकिंग के दौरान काफी सख्ती बरती जा रही थी। सभी सेंटरों पर बाहर ही छात्रों की पूरी चेकिंग की जा रही थी। तभी से बच्चों के बाल, रिंग, नोचपिन तक पहनकर अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। रविवार को सुबह 10 बजे से एनईईटी शुरू होना था।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : राजन राय
इसके लिए 930 तक सभी छात्रों को एग्जाम सेंटर में प्रवेश करना था। नकल न हो सके इसके लिए सभी सेंटरों के बाहर ही चेकिंग शुरू हो गई थी। उसके बाद क्लास में प्रवेश के दौरान भी चेकिंग हुई।
एग्जाम सेंटर से बाहर निकल रही लड़कियों ने बताया कि लड़कियों के बालों में लगी क्लीप तक को हटवा दिया गया था। जुते तक उतरवा दिए गए। जिले में करीब 12 सेंटरों पर 6 हजार छात्रों ने परीक्षा दी। हाथ में पहना कलावा तक उतरवा दिया गया था। मैंने गले में घुमाकर दुपट्टा डाला हुआ था। उसको तक चेक किया गया। बाल तक खोलकर देखे गए थे।