फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत मांगते ट्रैफिक पुलिसकर्मी को नहीं था मालूम बन रहा है वीडियो, वायरल होने पर हुए सस्पेंड

Sun, 03 Jun 2018 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
bribe by delhi police - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के एयरपोर्ट पर कुछ ट्रैफिक पुलिसकर्मी इस बात से अंजान थे कि उनका वीडियो बन रहा है और एक कैब चालक के कैमरे ने उनकी सारी करतूत कैद कर ली। जिसके बाद ये वीडियो वायरल हो चुका है और पुलिसकर्मियों को इसकी सजा भुगतनी पड़ी है।
विज्ञापन

2 of 6
bribe by delhi police - फोटो : अमर उजाला
एयरपोर्ट पर कैब चालक से रिश्वत लेने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की पहचान हो गई है। इन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
bribe by delhi police - फोटो : अमर उजाला
पुलिसकर्मियों द्वारा रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वीडियो वायरल होते ही ट्रैफिक पुलिस अधिकारी हरकत में आए। बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था।

4 of 6
bribe by delhi police - फोटो : अमर उजाला
वीडियो में दिखाई दे रहा था कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का सिपाही कैब चालक से चालान न करने की एवज में 500 रुपये की रिश्वत ले रहा है। इस वीडियो के वायरल होते ही पुलिस अधिकारी हरकत में आ गए।
विज्ञापन

5 of 6
bribe by delhi police - फोटो : अमर उजाला
जांच में पता लगा कि वीडियो एयरपोर्ट के पास का है और कैब चालक ने वीडियो बनाया है। वीडियो की जांच में पाया गया कि एसआई ओमप्रकाश, सिपाही सुरेन्द्र व सुभाष पैसे ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
bribe by delhi police - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद इन तीनों को लाइन हाजिर कर निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें