फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की कृपा से मयखाने में मस्ती, हैरान कर देंगी तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 8
सेक्टर-94 स्थित श्मशान घाट और पोस्टमार्टम हाउस के ठीक बगल में पुलिस-प्रशासन की कृपा से खुलेआम मॉडल शॉप के नाम पर मयखाना चल रहा है। खास बात यह है कि अंग्रेजी शराब के ठेके के ठीक पीछे करीब 10 हजार गज में बना मयखाना राउंड दा क्लॉक चलता है। (सभी फोटो: राजन राय/अमर उजाला, नोएडा)
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस की कृपा से मयखाने में मस्ती, हैरान कर देंगी तस्वीरें

2 of 8
मयखाने के आस-पास आधा दर्जन कॉलेज और यूनिवर्सिटी हैं। वहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं ठेके से शराब खरीदते हैं और खुलेआम मयखाने में शराब, सिगरेट और नशा किया जाता है। इसी पूरी खबर की लाइव रिपोर्टिंग अमर उजाला के संवाददाता सौरभ श्रीवास्तव ने की।
विज्ञापन

पुलिस की कृपा से मयखाने में मस्ती, हैरान कर देंगी तस्वीरें

3 of 8
पोस्टमार्टम हाउस पर तैनात पुलिसकर्मियों के सामने वहां पर मौजूद कुछ लोगों ने आपत्ति दर्ज की और उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम हाउस और शमशान घाट के ठीक बगल में शराब बेची जा रही है, जिसे लोग खुलेआम पीते हैं और मौज मस्ती करते हैं। पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है। उन लोगों ने यह भी बताया कि सुबह 9 बजे से देर रात तक शराब बेची जाती है, मगर पुलिस छापा नहीं मारती।

पुलिस की कृपा से मयखाने में मस्ती, हैरान कर देंगी तस्वीरें

4 of 8
शराब के ठेके पर कोई और नहीं बल्कि वहां युवक-युवती और आसपास के इलाके में स्थित शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं ही दिखाई दिए। इतना ही नहीं, वहां पर 18 साल से कम उम्र के भी बच्चे शराब खरीद रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस की कृपा से मयखाने में मस्ती, हैरान कर देंगी तस्वीरें

5 of 8
पढ़ाई करने के लिए घर से बाहर निकली लड़कियां दोस्तों के साथ कॉपी-किताब से भरे बस्ते को पीठ पर लादे शराब के ठेके पर पहुंच रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस की कृपा से मयखाने में मस्ती, हैरान कर देंगी तस्वीरें

6 of 8
भीड़ के आने का अनुमान इसी से लगा सकते हैं कि शराब के ठेके के सामने बियर बेचने का एक क्योस्क लगा रखा है। वहां से लोग ठंडी बियर खरीदते हैं और पार्किंग में खड़ी कार में बैठ कर आराम से पीते हैं। वहीं, शराब के ठेके के पीछे मॉडल शॉप के नाम पर मयखाने में बैठ कर लोग खुले मैदान में शराब का सेवन करते हैं।

विज्ञापन

पुलिस की कृपा से मयखाने में मस्ती, हैरान कर देंगी तस्वीरें

7 of 8
शराब के ठेके के पीछे 10 हजार गज में मॉडल शॉप के नाम पर मयखाना चलाया जा रहा है। मयखाने में मौज मस्ती होती है। कार पार्क करके कार के भीतर शराब सिगरेट पी जा रही थी।
विज्ञापन

पुलिस की कृपा से मयखाने में मस्ती, हैरान कर देंगी तस्वीरें

8 of 8
आबकारी निरीक्षक के मुताबिक अगर खुलेआम शराब परोसी जा रही है, तो हमारी टीम छापा मार कार्रवाई करेगी। सेक्टर-94 स्थित मॉडल शॉप का लाइसेंस लिया गया है कि नहीं, यह भी जांच का विषय है। अगर मॉडल शॉप का लाइसेंस उनके पास नहीं है तो वह शराब दुकान पर बेचने के अलावा कहीं भी परोस नहीं सकते हैं। पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें