कड़कड़डूमा कोर्ट में बदमाशों की गोली का शिकार हुए दिल्ली पुलिस के हवलदार रामकंवर मीणा को बृहस्पतिवार को आईटीओ स्थित पुलिस मुख्यालय में श्रद्धांजलि दी गई। (सभी फोटो: विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली)
विज्ञापन
शहीद बेटे पर फक्र, श्रद्धांजलि देकर पिता ने भी झुकाया सिर
2 of 10
बृहस्पतिवार दोपहर को अंतिम विदाई देने के लिए शव पुलिस मुख्यालय लाया गया था। दिल्ली पुलिस ने शहीद हुए हवलदार को रिटायरमेंट की उम्र तक तनख्वाह देने का फैसला किया है।
विज्ञापन
शहीद बेटे पर फक्र, श्रद्धांजलि देकर पिता ने भी झुकाया सिर
3 of 10
इस मौके पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्धन राठौर, उपराज्यपाल नजीब जंग और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने श्रद्धांजलि दी।
शहीद बेटे पर फक्र, श्रद्धांजलि देकर पिता ने भी झुकाया सिर
4 of 10
इनके अलावा दिल्ली पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी समेत दिल्ली पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 21 गोलियों की सलामी भी दी गई।
विज्ञापन
शहीद बेटे पर फक्र, श्रद्धांजलि देकर पिता ने भी झुकाया सिर
5 of 10
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्धन राठौर ने कहा कि लोगों की सुरक्षा में 24 घंटे और सातों दिन तत्पर रहते हुए दिल्ली पुलिस के जवान अपनी जान की परवाह तक नहीं करते, ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह पुलिसकर्मियों को सम्मान दें।
विज्ञापन
शहीद बेटे पर फक्र, श्रद्धांजलि देकर पिता ने भी झुकाया सिर
6 of 10
रामकंवर मीणा ने दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए अपनी जान दे दी है, इसके बदले उसके परिवार को सहायता देनी चाहिए। पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी ने कहा कि ये बड़े ही दुख की बात है कि पुलिस का एक जवान अब इस दुनिया में नहीं रहा।
विज्ञापन
शहीद बेटे पर फक्र, श्रद्धांजलि देकर पिता ने भी झुकाया सिर
7 of 10
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों व जवानों की सहानुभूति जवान व उसके परिवार के साथ है। दिल्ली पुलिस प्रयास करेगी कि हवलदार के परिवार को ज्यादा से ज्यादा सहायता मिले।
शहीद बेटे पर फक्र, श्रद्धांजलि देकर पिता ने भी झुकाया सिर
8 of 10
दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि शहीद हुए हवलदार के परिवार के एक सदस्य को दिल्ली पुलिस में नौकरी दी जाएगी। इसके अलावा रामकंवर मीणा की रिटायरमेंट की उम्र तक पूरी तनख्वाह दी जाएगी।
शहीद बेटे पर फक्र, श्रद्धांजलि देकर पिता ने भी झुकाया सिर
9 of 10
साथ ही परिजनों को 45 लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा परिवार को अन्य फंड व सुविधाएं दी जाएंगी। दिल्ली पुलिस मुख्यालय में जब शहीद रामकंवर मीणा को श्रद्धांजलि दी जा रही थी तो उस समय उसके परिजन भी मौजूद थे।