फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 साल के बच्चे की हुई मौत तो फूंकी बसें, पथराव और तोड़फोड़

विज्ञापन
1 of 9
शाहबाद डेयरी इलाके में बृहस्पतिवार सुबह एक प्राइवेट स्कूल की बस ने तीन साल के बच्चे को कुचल दिया। दुर्घटना में बच्चे की मौत हो गई। इससे आक्रोशित भीड़ ने चालक की जमकर पिटाई कर दी और बवाल करते हुए बस उलटकर आग के हवाले करने की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस चालक को बचाया और उग्र लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया। इससे भीड़ भड़क गई और पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े, लेकिन हंगामा बढ़ता गया।

2 of 9

3 of 9
जानकारी के मुताबिक, आदित्य (3) परिजनों के साथ मेट्रो विहार फेज दो होलंबीकलां में रहता था। परिवार में उसके पिता नरेश, मां सीमा और एक साल की बहन प्राची है। नरेश इलाके में हलवाई का काम करता है। बृहस्पतिवार सुबह आदित्य घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक प्राइवेट स्कूल की बस के चपेट में आने से आदित्य की मौत हो गई।

3 साल के बच्चे की हुई मौत तो फूंकी बसें, पथराव और तोड़फोड़

4 of 9
वहां मौजूद लोगों ने बस रोककर चालक की पिटाई शुरू कर दी। सूचना मिलने के बाद मेट्रो विहार के चौकी इंचार्ज और कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तथा चालक को बचाने का प्रयास किया। इसी बीच लोगों ने बस उलटकर उसमें आग लगाने की कोशिश की। इस बात की जानकारी मिलने के बाद शाहबाद डेयरी थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और लोगों पर लाठीचार्ज कर उन्हें भागने की कोशिश की।
विज्ञापन

3 साल के बच्चे की हुई मौत तो फूंकी बसें, पथराव और तोड़फोड़

5 of 9
लाठीचार्ज से लोग भड़क गए और पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। हालात बेकाबू होता देख अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। पुलिस बल ने पथराव कर रहे लोगों पर छह आंसू गैस के गोले छोड़े। उग्र लोग पुलिस टीम पर जमकर ईंट व पत्थर बरसाते रहे। पुलिस बचाव में पीछे हटी और एक पुलिसकर्मी ने अपने बचाव में गोली चला दी। गोली लगने से जेजे कॉलोनी मेट्रो विहार निवासी वसीम (20) की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद उग्र भीड़ बेकाबू हो गई और पुलिस की एक  बाइक में आग लगा दी।

6 of 9

7 of 9
अतिरिक्त पुलिस बल के आंसू गैस छोड़ने पर पथराव कर रहे लोग मेट्रो विहार के रेलवे फाटक की ओर भागे। वहां जाने के बाद लोगों ने फाटक के पास बने रेलवे केबिन पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस की टीम ने वहां पहुंचकर लोगों को खदेड़ने की कोशिश की, लेकिन पथराव कर रहे लोग पुलिस टीम पर हावी हो गई। लोगों ने रेलवे ट्रैक के पास से पत्थर उठाकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिससे पुलिस को पीछे हटना पड़ा।

3 साल के बच्चे की हुई मौत तो फूंकी बसें, पथराव और तोड़फोड़

8 of 9
वसीम के शव का डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। किसी भी पुलिस अधिकारी ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि युवक की मौत पुलिस की गोली लगने से हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन

3 साल के बच्चे की हुई मौत तो फूंकी बसें, पथराव और तोड़फोड़

9 of 9
दिल्ली पुलिस ने शाहबाद डेयरी इलाके में बवाल पर दो मामले दर्ज किए हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, एक मामला बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का दर्ज किया है, जिसमें चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरा मामला उपद्रवियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचने और दंगा फैलाने का दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें