फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेला में 30 लाख लूट की कारोबारी और अकाउंटेंट की बेरहमी से हत्या, CCTV के जरिए खोज रहे सुराग

Tue, 31 Oct 2017 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
नरेला में कारोबारी और अकाउंटेंट की हत्या - फोटो : अमर उजाला
नरेला अनाज मंडी में सोमवार दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी व उसके अकाउंटेंट की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी और 30 लाख रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। जल्दबाजी के चक्कर में बदमाश 50 लाख रुपये से भरा एक बैग ले जा नहीं सके।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
अमित गोयल - फोटो : अमर उजाला
इस वारदात में कारोबारी का कार चालक भी गोली लगने से जख्मी हो गया। दोहर हत्याकांड की खबर मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

3 of 8
पंकज के अभिभावक - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक मृतक कारोबारी पंकज अग्रवाल अपने परिवार के साथ पुरानी अनाज मंडी के पास रहता था। उसके परिवार में पिता श्यामसुंदर अग्रवाल व अन्य सदस्य हैं। पंकज ने तेल, चाय पत्ती के अलावा किराने के आइटम की डिस्ट्रीब्यूटरशिप ली हुई थी।

4 of 8
मृतकों के अभिभावक - फोटो : अमर उजाला
अक्सर पिता-पुत्र अपने स्टॉफ के साथ घर से 500 मीटर की दूरी पर मौजूद बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में रुपये जमा कराने जाते हैं। शनिवार और रविवार को बैंक की छुट्टी होने के कारण उनके पास दो दिन का कैश जमा हो गया था।
विज्ञापन

5 of 8
छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सुबह करीब 10.30 बजे पंकज अपने चालक अमित गोयल व अकाउंटेंट हरीश भाटिया के साथ कार से बैंक में रुपये जमा कराने जा रहे थे। स्कूटी से पीछे-पीछे श्याम सुंदर चल रहे थे।
विज्ञापन

6 of 8
छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पंकज के पास दो बैग में कुल 80 लाख रुपये थे। जैसे ही इनकी कार गली से बाहर मेन बवाना रोड, पुरानी अनाज मंडी केे पास पहुंची, दो बाइकों पर सवार बदमाशों ने चालक अमित पर गोली चला दी।
विज्ञापन

7 of 8
छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
भगाने के प्रयास में खंभे से टकराई कार
बाजू पर गोली लगने से जख्मी अमित ने कार को भगाने का प्रयास किया तो वह खंभे से टकरा गई। इसी दौरान तीन नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे। उन्होंने पीछे की सीट पर बैठे पंकज व हरीश से रुपयों से भरे बैग छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी।
विज्ञापन

8 of 8
हरीश की पत्नी - फोटो : अमर उजाला
​बदमाश एक बैग लूट ले गए, जबकि दूसरा वहीं छुट गया। आनन-फानन में कार से घायलों को निकालकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां पंकज व हरीश को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं अमित का अस्पताल में इलाज जारी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें