nirbhaya gangrape bus
यह बस दिनेश यादव नाम के शख्स की है, इस माामले के बाद दिनेश को कभी अपनी बस वापस नहीं मिली। हिंदुस्तान टाइम्स में छपी एक खबर के अनुसार इस बस को देखकर आपको आज भी यही लगेगा कि जैसे ये खुद निर्भया से होने वाली दरिंदगी की दास्तां चीख-चीख कर आपको बता रही हो। बस के अंदर घुसते ही आपको बस का ओडोमीटर दिखाई देगा जिसमें आपको 2,26,784 किलोमीटर दिखाई देगा। यानी इस कांड से पहले यह बस इतना चल चुकी थी।