अमर उजाला की ओर से आयोजित हुनरबाजों को सलाम कार्यक्रम में यूपी के विभिन्न जिलों से आए 20 हुनरबाजों को सम्मानित किया गया। आयोजन में विशेष तौर पर शामिल हुए अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी हुनरबाजों का हुनर देख प्रभावित हुए बिना नहीं रह सके। दोनों ने हुनरबाजों की तारीफ की और गुलदस्ते देकर सम्मानित किया। मौके पर अभिनेता वरुण धवन बोले- देश में बहुत ऐसी कलाएं हैं जो सही प्लेटफार्म के अभाव में दम तोड़ देती है। हमारी फिल्म सुई-धागा ऐसी ही कलाओं को उभारने और उन्हें पहचान दिलाने के लिए प्रेरित करती है। (सभी फोटोः जी पाल)
विज्ञापन
2 of 11
anushka varun
- फोटो : अमर उजाला
इस कार्यक्रम में पहुंची फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने कहा कि यह आम इंसान के संघर्ष, जिद और सफलता की कहानी है। दोनों ने कार्यक्रम में शामिल यूपी के 20 कलाकारों के हुनर की सराहना की। (फोटो में- विजेता नदीम खान, असलम खान, खालिद खान, मुस्तकीम खान, जावेद खान)
विज्ञापन
3 of 11
anushka varun
- फोटो : अमर उजाला
अपनी फिल्म सुई-धागा-मेक इन
इंडिया के प्रमोशन के लिए पहुंचे दोनों कलाकारों ने अपनी फिल्म की कहानी व किरदारों के विषय में भी बात की। (फोटो में- विजेता जिआउल हक अंसारी, मोहम्मद फारुख, मुख्तार अली, बब्बन खान)
4 of 11
anushka varun
- फोटो : अमर उजाला
इंपीरियल होटल में सोमवार को हुनरबाजों को सलाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कारीगरों ने अपने हाथों से तैयार सामान को वरुण व अनुष्का के सामनेे पेश किया, जिसे देखकर दोनों चकित रह गए।
विज्ञापन
5 of 11
anushka varun
- फोटो : अमर उजाला
वरुण ने कहा कि उन्हें ऐसे लोगों से मिलकर अच्छा लगा जो ना केवल अपने हुनर से जिंदगी की गाड़ी चला रहे हैं बल्कि रोजगार दे रहे हैं। (फोटो में- विजेता नीतू सोनकर, गौरी जैन, निशा जैन, तानिया)
विज्ञापन
6 of 11
anushka varun
- फोटो : अमर उजाला
अनुष्का ने कहा कि खुद पर विश्वास होना चाहिए। आप हार ना मानते हुए कितना संघर्ष करते हैं इस पर ही सफलता निर्भर करती है। गांधी जयंती पर रिलीज होने वाली फिल्म सुई-धागा महात्मा गांधी के खादी की पहल व प्रधानमंत्री के मेक-इन इंडिया पर आधारित है।
विज्ञापन
7 of 11
anushka varun
- फोटो : अमर उजाला
इस कार्यक्रम के प्रायोजक रहे ग्री इंडिया के निदेशक ललित हिटलर, कानपुर के रामा यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर पीआर प्रणव सिंह, बृजलक्स एडवरटाइजिंग के राजेंद्र उपाध्याय, व एनआरजे ई रिक्शा के प्रबंध निदेशक नीरज पांडेय व निदेशक ऋचा पांडे भी उपस्थित थीं।
8 of 11
anushka varun
- फोटो : अमर उजाला
हाथ तैयार सामान लेकर पहुंचे कारीगर
यूपी के विभिन्न शहरों से हथकरघा कारीगार मधुबनी आर्ट, हेंडमेड स्वेटर, हाथ से बुनाई, क्रोशिए से बने सामान, हाथों से दरी बनाना,