फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद का दर्द भूल बच्चे को दूध पिलाने लगी मां,बस हादसे तस्वीरें देख भावुक हो जाएंगे आप

Thu, 16 May 2019 10:17 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-150 के सामने बुधवार सुबह नॉलेज पार्क क्षेत्र में आगरा से दिल्ली आ रही बस असंतुलित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए ग्रीन बेल्ट पर लगे पोल से टकरा गई। हादसे में बस में सवार 60 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल हुए सात लोगों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद फरार चालक की पुलिस तलाश कर रही है।
 
विज्ञापन

2 of 5
डिवाइडर तोड़ते हुए पेड़ से टकराई बस - फोटो : अमर उजाला
निजी ट्रेवेल्स कंपनी की बस सुबह करीब पांच बजे असंतुलित होकर डिवाइडर और तारों को तोड़ते हुए सीधे ग्रीन बेल्ट पर बोर्ड के पोल से जाकर टकरा गई। बस में करीब 60 लोग सवार थे जिसमें बच्चे, महिलाएं और वृद्ध भी थे। 
 
विज्ञापन

3 of 5
डिवाइडर तोड़ते हुए पेड़ से टकराई बस - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास से गुजर रहे यात्रियों की मदद से किसी तरह से बस में सवार यात्री बाहर निकले। पुष्पा देवी, अर्चना, योगेश, गौरव, विकास, लालू गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें पुलिस ने यथार्थ अस्पताल ग्रेटर नोएडा में भर्ती कराया। वहीं, एक यात्री स्वयं रिश्तेदार की मदद से दूसरे अस्पताल में भर्ती हो गया। अन्य मामूली रूप से घायल लोग गंतव्य की ओर चले गए।
 

4 of 5
घायल मां अपने बच्चे को दूध पिलाती हुई - फोटो : अमर उजाला
बस हादसे की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें एक महिला भी घायल दिख रही है। उसके सिर में चोट लगी है और उसने दुपट्टे से सिर बांध रखा है, लेकिन सिर से खून टपक रहा है। गोद में करीब दस माह का बच्चा और पास में करीब तीन वर्ष का बेटा बैठा हुआ है। दर्द को भूलकर मां गोद में बैठे बच्चे को दूध पिला रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डिवाइडर तोड़ते हुए पेड़ से टकराई बस - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान वहां से गुजर रहे कई लोग हादसे की फोटो व वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने लोगों को अस्पताल पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई। बाद में आई पुलिस ने अपनी जीप और एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल भेजा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें