फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुराड़ी केस: जब बेजुबान टॉमी को चला मालिक के जाने का पता, तो हो गया ऐसा हाल

Mon, 02 Jul 2018 02:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
11 deadbody - फोटो : अमर उजाला
बुराड़ी में घर में एक परिवार के 11 लोगों के शवों के मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। 6 शवों के शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो बात सामने आई है उसमें इनकी मौत गर्दन के सहारे लटकने से बताई जा रही है। इसके साथ ही रिपोर्ट में ये बता भी सामने आ रही है कि किसी शख्स ने किसी भी तरह का विरोध नहीं किया। 
विज्ञापन

2 of 5
मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
वहीं पुलिस सूत्रों की तरफ से ये बड़ी बात भी सामने आ रही है कि जांच टीम इसे सामूहिक आत्महत्या ही मान रही है। पुलिस का कहना है कि अब तक जो बात सामने आई है उसमें किसी से भी कोई जबरदस्ती की बात नहीं निकल कर आ रही। न ही कोई लूटपाट की बात ही सामने आई है। पुलिस के इन दावों को परिवार की बेटी सुजाता ने पूरी तरह से नकार दिया है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
छत पर बंधा बेजुबान टॉमी - फोटो : अमर उजाला
रविवार को हुए इस मामले का घर की छत पर बंधे बेजुबान टॉमी को जब पता चला तो वह उदास हो गया। आपको बता दें कि भाटिया परिवार ने घर में एक कुत्ता पाल रखा था। वारदात के समय वह दूसरी मंजिल की छत पर बंधा था। भूखा-प्यासा टॉमी अनजान लोगों की आहट से भौंक रहा था। 

4 of 5
11 deadbody
हालांकि थोड़ी देर भौंकने के बाद वह चुप हो जाता था। कुछ देर बाद वह सिर नीचे करके बैठ जाता था। दोपहर में कुत्ते को धूप में बंधा देखकर एक पुलिसकर्मी ने रहम दिली दिखाकर उसे पानी और रोटी लाकर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
11 deadbody
पानी तो उसने पी लिया, लेकिन रोटी को छुआ तक नहीं। शायद इस बेजुबान को मालिक के चले जाने का पता चल गया था। मालिक के जाने से कुत्ता सदमे में चला गया। बताया जा रहा है कि उसे 108 बुखार भी हो गया। पड़ोसियों का कहना था कि परिवार में टॉमी बस ललित की सुनता था। रोज सुबह-शाम वही उसे घुमाने ले जाता था। घर के बच्चे भी टॉमी से बेहद प्यार करते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें