आपको सच्चाई जानना है तो मेरे भाईयों के पास जाओ, जा सकते हो क्या...। नारायण देवी की बेटी सुजाता नागपाल मीडिया रिपोर्ट्स से काफी खफा दिखी। परिवार का आरोप है कि मीडिया के अलावा अब पुलिस भी अंधविश्वास की ओर अपनी जांच बढ़ा रही है। अपनी मां, भाईयों व बहन के परिवार की मौत के बाद से सुजाता काफी अहत है।
विज्ञापन
2 of 6
सुजाता
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को पूरे परिवार ने बुराड़ी थाने में एक लिखित शिकायत देकर मामले की हत्या के एंगल से जांच करने की मांग की। सुजाता का आरोप था कि जानबूझकर हत्या के मामले में अंधविश्वास से जोड़कर आत्महत्या करार देने की कोशिश की जा रही है। इधर मंगलवार को भी बुराड़ी स्थित भाटिया परिवार के बाहर रिश्तेदारों व लोगों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
3 of 6
burari case
बुराड़ी की संत कालोनी में भाटिया परिवार के पड़ोसियों ने भी पुलिस की अंधविश्वास वाली थ्योरी को मान लिया है। एक पड़ोसी ने बताया कि परिवार अभी अंधविश्वास की वजह से 11 लोगों के फांसी लगाने की बात मानने को तैयार नहीं है। लेकिन अब आसपास के सभी लोग मानने लगे हैं कि भाटिया परिवार पूरी तरह अधंविश्वास में जकड़ा हुआ था।
4 of 6
क्राइम ब्रांच की टीम जांच के लिए पहुंची
- फोटो : अमर उजाला
इसी की वजह से उन्होंने यह कदम उठाया। बता दें कि एक साथ 11 लोगों की मौत के बाद से उनके पड़ोसियों ने दिनरात एक किया हुआ है। सुजाता व दिनेश का परिवार सामने के शर्मा परिवार के घर रुका हुआ है। मंगलवार को पड़ोसियों ने ही रिश्तेदारों व परिजनों के लिए खाने का भी इंतजाम किया।
विज्ञापन
5 of 6
burari death case
- फोटो : विवेक निगम
सोमवार शाम को अंतिम संस्कार होने के बाद मंगलवार सुबह दिनेश भाटी व परिवार के बाकी सदस्यों ने शमशान घाट जाकर अस्थियां उठाई। परिवार के करीब नवनीत ने बताया कि मंगलवार शाम को कुछ लोग अस्थियां लेकर ट्रेन से रवाना हो जाएंगे। इसके बाद बड़े भाई दिनेश का परिवार बुधवार सुबह राजस्थान क्रिया के लिए रवाना हो जाएगा।
पुलिस ने 12 दिन क्रिया करने के बाद वापस पूछताछ में शामिल होने के लिए परिवार को दिल्ली बुलाया है। पूरा का पूरा परिवार अब भी 11 लोगों के आत्महत्या वाली थ्योरी को मानने को तैयार नहीं है।