बुराड़ी में 11 लोगों की मौत मिस्ट्री मामले में शनिवार को नया खुलासा हुआ है। एलटी (यानि ललित व पत्नी टीना) को मिली सजा का बदला लेने के लिए नौ लोगों की जान ली गई। रजिस्टरों में लिखा हुआ है कि अगर कॉपी (रजिस्टर) में लिखी बात नहीं मानी जाती थी तो ललित व टीना खुद को सजा देते थे।
विज्ञापन
2 of 7
burari death case
- फोटो : अमर उजाला
ये सजा के तौर पर छत पर सोते थे और कई दिन तक खाना नहीं खाते थे। रजिस्टर में ललित व टीना को एलटी लिखा हुआ है। ये खुलासा भी हुआ है कि पांच लोगों की आत्माएं आने के अलावा परिवार के पित्र भी नाराज थे। ये पित्र उसके पिता को बार-बार भेजते थे।
विज्ञापन
3 of 7
क्राइम ब्रांच की टीम जांच के लिए पहुंची
- फोटो : अमर उजाला
अपराध शाखा के अधिकारी ने बताया कि 17 दिसंबर, 2017 को लिखा हुआ है कि ईश्वर की सत्ता से मजाक मत करो। मेरा आना साधारण नहीं है। पहले कॉपी(रजिस्टर) का समय निर्धारित करो। उसके अनुसार चलो। सभी एक माला बनकर रहो। सामाजिक व आर्थिक विकास करना है तो समय रहते कॉपी पर ध्यान दो।
4 of 7
burari death case
- फोटो : अमर उजाला
हर काम एलटी को लेकर करवाते हो। उससे बचो। जिम्मेदारी निभाई ओर सजा कम करो। पुलिस अधिकारी मानते हैं कि जब परिवार के सदस्य रजिस्टर की बात न मानकर गलतियां करते थे तो एलटी खुद को सजा देते थे। इस सजा का बदला लेने के लिए एलटी ने ही परिवार के अन्य सदस्यों की जान ली।
विज्ञापन
5 of 7
burari death case
- फोटो : जी पाल
एक जगह रजिस्टर में ये भी लिखा हुआ है कि घर के पित्र बिछड़े हुए हैं। उनके कहने पर ही मैं(पिता की आत्मा) बार-बार आता हूं। पिता के बार-बार आने से परेशानी होती है। काम को तरीके से करना शुरू किया।
विज्ञापन
6 of 7
burari death case
- फोटो : विवेक निगम
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रजिस्टरों को पढ़ने से साफ लग रहा है कि एलटी परिवार के सदस्यों से दुखी हो गए थे इस कारण उसने अन्य लोगों की जान ली। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को करीब 15 लोगों से पूछताछ की। ये वो लोग हैं जो मोबाइल के जरिए भाटिया परिवार से संपर्क में थे।
पुलिस इस मामले में अभी तक करीब 150 लोगों से बात कर चुकी है। अपराध शाखा केअधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।