फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुराड़ी केस: दिल्ली पुलिस कराएगी साइको टेस्ट, इतिहास में अभी तक एक ही मनोवैज्ञानिक पोस्टमार्टम हुआ

Sat, 07 Jul 2018 11:54 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
burari death case - फोटो : जी पाल
दिल्ली पुलिस ने भाटिया परिवार के सदस्य की मौत से पहले की मनोदशा(साइको टेस्ट) पता करने के लिए दिल्ली सरकार को पत्र लिख दिया है। दिल्ली पुलिस ने पत्र लिखकर मनोचिकित्सक डॉक्टरों का एक पैनल बनाने की मांग की है ताकि भाटिया परिवार के सदस्यों की मनोदशा का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन

2 of 7
क्राइम ब्रांच की टीम जांच के लिए पहुंची - फोटो : अमर उजाला
दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने बुराडी केस में साइको ऑटोप्सी(मनोवैज्ञानिक पोस्टमार्टम) कराने का फैसला किया है। अपराध शाखा ने शुक्रवार को भाटिया परिवार के घर का शाखा की टेक्रीकल टीम से भी निरीक्षण करवाया। ये टीम घटनास्थल व घटना का नक्शा बनवाएगी।  
विज्ञापन

3 of 7
क्राइम ब्रांच की टीम जांच के लिए पहुंची - फोटो : अमर उजाला
अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मनोचिकित्सक डॉक्टरों का पैनल बनाने के लिए बृहस्पतिवार को दिल्ली सरकार को पत्र लिखा गया है। दिल्ली सरकार से आग्रह किया गया है कि जल्द ही डॉक्टरों का एक पैनल बनाया जाए, ताकि इस केस की गुत्थी को पूरी तरह सुलझाया जा सके।

4 of 7
burari death case - फोटो : जी पाल
पत्र में जल्द ही डॉक्टरों को पैनल बनाने का आग्रह किया गया है। दूसरी तरफ साइको ऑटोप्सी कराने के लिए दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मनोवैज्ञानिक पोस्टमार्टम करने वाले एक्सपर्ट सिर्फ सीबीआई के पास हैं। दिल्ली पुलिस केइतिहास में अभी तक एक ही मनोवैज्ञानिक पोस्टमार्टम हुआ है। 
विज्ञापन

5 of 7
burari death case - फोटो : कुमार संजय
दिल्ली पुलिस ने सुनंदा केस में पहली बार सुनंदा का मनोवैज्ञानिक पोस्टमार्टम करवाया था। साइको ऑटोप्सी में ये देखा जाता है कि खुदकुशी का कदम उठाने से पहले परिवार केसदस्यों की क्या स्थिति थी।  
विज्ञापन

6 of 7
burari case
अपराध शाखा केसंयुक्त पुलिस आयुक्त आलोक  कुमार ने बताया कि  बुराड़ी केस में साइको ऑटोप्सी कराने का फैसला किया गया है। हालांकि अपराध शाखा केडीसीपी डा. जॉय टर्की ने बताया कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
burari death case - फोटो : अमर उजाला
सोमवार व मंगलवार तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। इसके बाद ही साइको ऑटोप्सी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। दूसरी तरफ शाखा की टेक्रीकल टीम ने शुक्रवार को घटनास्थल का दौरान किया। इस तरफ ने एक-एक जगह को नापा और उसका नक्शा बनाना शुरू किया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें