बुराड़ी में 12 मौतों की छानबीन के दौरान पुलिस के सामने मंगलवार को ललित और उसके परिवार की मौत से 12 घंटे पहले का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई। ललित मेन रोड पर एक मोबाइल शॉप मोबाइल रिचार्ज कराने गया था। वहां उसने दुकान के मालिक सुनील से अपने एयरटेल के नंबर का 200 रुपये का रिचार्ज कराया। इस दौरान वह सुनील से कहते रहा कि अपनी दुकान पर रोजाना वह अच्छे विचार लिखकर लगाया करे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
burari case
- फोटो : अमर उजाला
इससे सकारात्मक उर्जा आती है। सुनील ने बताया कि इससे पूर्व 28 जून को वह ई-वॉलेट से कुछ रुपये डलवाने आए थे। 30 जून दोपहर और 28 जून दोनों ही दिन की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। उसके आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
ललित के कहने पर बनाया था 11 पत्तियों लगा लोहे का गेट
3 of 7
घर के बाहर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
ललित के घर से चंद कदमों की दूरी पर अनिल नामक लोहे का काम करने वाले वेल्डर की दुकान है। पूछताछ के दौरान अनिल ने बताया कि पिछले एक साल से ललित के मकान में काम चल रहा था। उसने ही घर में लोहे का सारा काम किया है। करीब तीन माह पूर्व ही ललित के कहने पर उन्होंने मेन गेट बनाया था। अनिल ने बताया कि ललित ने ही गेट का डिजाइन उसे बनाकर दिया था। उसके आधार पर उसने गेट बनाया था। 11 पत्तियों के बारे में पूछने पर अनिल ने बताया कि जैसे उसने डिजाइन बनाया था, वैसा ही गेट बनाया था। उसने पत्तियां भी उसी डिजाइन के अनुसार बनाई थी।
शनिवार दोपहर प्रियंका ने दिए थे कपड़े डाई करने के लिए...
4 of 7
बुराड़ी में 11 लोगों की मौत मिस्ट्री
- फोटो : अमर उजाला
घर से चंद कदमों की दूरी पर ललित की भांजी प्रियंका ने शनिवार को रविंदर नामक शख्स की दुकान पर कुछ कपड़े रंगाई के लिए दिए थे। पूछताछ के दौरान रविंदर ने बताया कि हावभाव से प्रियंका एकदम सामान्य लग रही थी। ऐसा कुछ नहीं था कि जिससे लगे कि वह कुछ ऐसा करने वाले हैं। दुकानदार ने प्रियंका के कपड़े भी दिखाए। रविंदर का कहना था कि अब वह कपड़े उसके पास ही रह गए हैं।
विज्ञापन
सामान्य थी प्रियंका तो फेसबुक पर क्यों नहीं की सगाई की फोटो अपलोड
5 of 7
burari death case
- फोटो : जी पाल
भाटिया परिवार के बेहद करीबी पड़ोसी ने बताया कि घर में सब कुछ सामान्य नहीं था। 17 जून को ललित की भांजी और प्रतिभा की इकलौती बेटी की धूमधाम से सगाई हुई थी। घर में खुशी का माहौल था। प्रियंका भी अपनी सगाई को लेकर काफी खुश थी। अक्सर प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी। लेकिन बावजूद इसके उसने अपनी सगाई की एक भी फोटो फेसबुक पर अपलोड नहीं की। तो क्या प्रियंका घर में चल रही क्रिया को लेकर चिंतित थी।
विज्ञापन
6 of 7
burari death case
- फोटो : जी पाल
छानबीन के दौरान पता चला है कि घर के बच्चे शायद इसके लिए तैयार भी नहीं थे, परिवार के लोगों ने उनके हाथ इसीलिए बेहद टाइट कर बांधे थे। प्रियंका के अलावा शायद घर के बच्चों को उसी दिन क्रिया करने के बारे में बताया गया था। सभी को यह भी विश्वास दिलाया गया था कि उनको कुछ नहीं होगा, भगवान उनको मौके पर पहुंचकर बचा लेगा।
भाटिया परिवार के एक पड़ोसी ने बताया कि पूरा परिवार बेहद मिलनसार और शालीन था, लेकिन वह कभी भी किसी पड़ोसी को अपने घर आमंत्रित नहीं करते थे। यही वजह है कि कोई पड़ोसी आज तक उनके घर नहीं गए थे। किसी को यह भी नहीं पता था कि उनके घर में क्या चल रहा है या व्यक्तिगत तौर पर वह किसी को जाहिर भी नहीं करते थे। अपनी-अपनी दुकानों पर ललित व भूपी बिल्कुल सामान्य दिखाई देते थे। किसी को भी नहीं पता था कि इनके परिवार में क्या खिचड़ी पक रही है।